छत्तीसगढ़
थाना कोनी की बड़ी सफलता: चोरी के पंखा, एग्जास्ट फेन, घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अप0 क्रमांक- 114/2022 धारा-457,380,34 भादवि
नाम आरोपी-(1) राहुल पासी पिता संतोष पासी उम्र 21 वर्ष
साकिन सांईस कालेज के सामने डबरीपारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(2) कन्हैया केंवट पिता बजरंग केंवट उम्र 19 वर्ष
साकिन-सांईस कालेज के सामने डबरीपारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त सामान-
(1) हीरो होण्डा स्पलेण्डर क्र- CG 10 AG 7691
(2) एक नग एग्जास्ट फेन
(3) एक नग सिलिंग फेन,
(4) घटना मे प्रयुक्त प्लायर, कुल जुमला कीमती रकम-39,000 रुपये
विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अभिजीत राय पिता चंद्रशेखर राय उम्र 38 वर्ष साकिन कश्यप कालोनी थाना कोतवाली जिला बिलासपुर द्वारा दिनांक-11/03/22 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की करीबन 03 बजे रात के बीच मे प्रार्थी के इशिता कडकनाथ पोल्ट्री फार्म सेंदरी से कोई अज्ञात चोर रोशन दान के जाली को तोडकर अंदर घुसकर फार्म के अंदर रखे सामान पंखा एवं एग्जास्ट फेन किमती 3900 रूपये को चोरी कर दरवाजे के कुंदा को तोडकर, खोलकर चोरी कर ले गये है, बताने पर प्रार्थी अभिजीत राय के रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूध अपराध क्रमांक-114/2022 धारा-457,380 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया दौरान विवेचना प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथूर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , शहर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय, सरकण्डा स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन/दिशा-निर्देश पर उप निरीक्षक बोधन सिंह ठाकुर व थाना कोनी स्टाफ द्वारा पतासाजी दौरान ग्राम बिरकोना मे चोरी के पंखा विक्रय की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये संदेही राहुल पासी निवासी डबरीपारा से पूछताछ किया गया जो अपने सहयोगी कन्हैया केंवट निवासी डबरीपारा के साथ मिलकर इशिता कडकनाथ पोल्ट्री फार्म सेंदरी चोरी करना स्वीकार किया जिसके मेमोरंण्ड कथन के आधार पर मामले मे चोरी गया मशरूका सिलिंग फेन एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल क्रमांक-CG 10 AG 7691 व आला नकब एक लोहे का प्लायर को जप्त किया गया व आरोपी कन्हैया केंवट के कब्जे एग्झास फेन जुमला किमती 3900 रूप्ये तथा गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर प्रकरण मे मशरूका सुमार किया गया है। आरोपीगण राहुल पासी व कन्हैया केंवट के विरूध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने पर विधिवत गिरप्तार किया जाकर सूचना परिजनो की दिया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized1 day ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized3 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized2 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized14 hours ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
