Connect with us

क्राइम

थाना सिरगिटटी पुलिस की हत्या पर त्वरित कार्यवाही, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार… धारदार हथियार बरामद

Published

on

बिलासपुर। प्रार्थी सुरेश सोनी पिता स्व. सीताराम सोनी उम्र 59 वर्ष निवासी गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी जिला बिलासपुर द्वारा दिनंाक 16.05.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.05.203 के शाम करीब 06.00 बजे इसका बेटा पवन उर्फ मोनू सोनी चैक तरफ जा रहा हूॅ बोलकर घर से निकला था। करीब 06.15 बजे मोहल्ले का संतोष यादव घर आकर प्रार्थी को बताया कि नयापारा चैक मे मोनू को रामू यादव और उसके साथी मार रहे है तब प्राथी और उसके पत्नि पिन्टू पान ठेला के सामने नयापारा चैक मे देखे कि रामू यादव चाकू स,े समीर उर्फ पंखा चाकू से, किशन गोस्वामी उर्फ नाईट्रा बेस बाल से, संदीप साहू, नीलू, अमन नायक, अभय नेताम, बगीरा एवं उसके अन्य साथी चाक,ू बेसबाल, राड, डण्डा से मोनू को हत्या करने के नियत से गले, कलाई, पसली, पैर मे प्राणघातक चोट हत्या करने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक संतोष ंिसह को हालात से अवगत कराकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर तत्काल टीम गठित कर मौके पर पहुॅचकर संदेहियों को चिन्हाॅकित कर 1. रामू यादव उर्फ रामनारायण यादव 2. समीर उर्फ पंखा 3. किशन गिरी गोस्वामी उर्फ नरेश 4. संदीप साहू 5. अभय सिंह नेताम 6. श्याम नायक 7. नीलेश यादव उर्फ नीलू 8. इरफान खान उर्फ बगीरा सभी साकिनान गणेश नगर नयापारा थाना सिरगिट्टी जिला को पकडकर थाना लाया गया। 

प्रकरण के मुख्य आरोपी रामू यादव उर्फ रामनारायण यादव पुराने विवाद को लेकर रंजिश रखा हुआ था जो मौके का इंतजार कर रहा था दिनांक 17.05.2023 को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पवन सोनी का हत्या करने का योजना बनाकर दिनांक 17.05.2023 के शाम गणेश नगर नयापारा चैक के पास पवन सोनी को अकेला पाकर सभी धारदार चाकू, तलवार, बेसबाल, राॅड, लकडी के डण्डे से हमला कर मारपीट कर गम्भीर चोट पहॅुचाकर हत्या कर फरार हो गये। 

प्रकरण के आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन लेखबध्द कर घटना मे प्रयुक्त धारदार चाकू 02 नग, 01 नग तलवार, 01 नग बेसबाल, 03 नग लकडी का डण्डा, 01 नग लोहे का राड जप्त कर सभी आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजनों को अवगत कराकर दिनांक 17.05.2023 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 


 प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, सउनि अशोक चैरसिया, सउनि नवीन दुबे, प्र.आर. 610 शोभित केवट, प्र.आर. 1416 विजयदीप त्रिपाठी, आरक्षक दीपक अफाक खान, जितेन्द्र जाघव, शशीकांत जायसवाल, विरेन्द्र राजपूत, अभिजीत डाहिरे एसीसीयू दीपक उपाध्याय, बलवीर सिंह, सरफराज खान, थाना तोरवा प्र.आर. अशोक कश्यप, कमलेश्वर शर्मा की अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़ें   बिलासपुर: 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्राइम

Murder Case: छत्तीसगढ़ में सनसनी, बोरे के अंदर मिला शव, मचा हड़कंप

Published

on

Surajpur Murder Case-Chhattisgarh

Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, प्रदेश में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट जैसी घटनाएं आते रहते है। इसी बीच सूरजपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। यहां एक सफेद बोरे के अंदर बंद युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखकर हत्या के बाद उसे ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।

शरीर पर मिले चोटों के निशान

Surajpur Murder Case दरअसल, रामानुजनगर थाना के तिवरागुड़ी में सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो गांव के समीप एक संदिग्ध सफेद बोरा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। जब बोरे को खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। भीतर एक युवक का शव मिला। जिसे रस्सियों से बांधा गया था। मृतक के सिर, चेहरे और गले सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें   IAS भुवनेश यादव बने कृषि विपणन बोर्ड के नए प्रबंध संचालक

पुलिस आसपास के इलाकों (Surajpur Murder Case) में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शव जिस तरह बोरे में बंद मिला है, उससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी शव को किसी बांध या सुनसान स्थान पर ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन किसी वजह से अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। फिलहाल फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉयड और पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी अपने अपने स्तर पर सुलझाने में जुटी हुई है।

Continue Reading

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   Raipur: शादी से किया इनकार तो लड़की का बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   जादू टोने की शक में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending