Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना सिविल लाईन की हुक्का बार पर कार्यवाही जारी, वेलहल्ला कैफे में मिले हुक्का पिलाते…

Published

on

नाम आरोपी:-1.आकाश यादव (संचालक वेलहल्ला कैफे) फरार आरोपी

  1. मनीष चेतानी पिता स्व. दिलीप चेतानी उम्र 27 वर्ष निवासी जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (मैनेजर)

3.अमर केंवट पिता बलराम केंवट उम्र 22 वर्ष निवासी लिमतरा था मस्तूरी जिला बिलासपुर (वर्कर)

4.निशांत गुप्ता पिता केशरी चंद गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी विनोवा नगर थाना जिला बिलासपुर (वर्कर)

5.दुर्गेश कोरी पिता देवचरण कोरी उम्र 24 वर्ष निवासी द्यालबंद गुरूद्वारे के पास थाना सिटि कोतवाली जिला बिलासपुर (वर्कर)

  1. शंकर बोरकर पिता स्व. हरिनाथ बोरकर उम्र 25 वर्ष निवासी मगरपारा चौक थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (वर्कर)

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण है इस प्रकार है कि उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के द्वारा नशे एवं अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंजुलता बाज एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली स्नेहिल साहू के मागदर्शन पर थाना प्रभारी सिविल लाईन शनिप रात्रे के द्वारा तत्काल टीम गठित कर मुखबिर सूचना की तस्दीक वेलहल्ला कैफे ईदगाह चौक मिशन अस्पताल के पास बिलासपुर रवाना किया गया जहाँ वेलहल्ला कैफे के संचालक आकाश यादव एवं मैनेजर मनीष चेतानी, निशांत गुप्ता, अमर केवट, दुर्गेश कोरी, शंकर बोरकर के द्वारा बिना अनुमति के ग्राहकों को इकट्ठा कर तंबाकुयुक्त हुक्का पिलाया जा रहा था, हमराह स्टाफ के मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। मौक पर 1. यश चावला 2. यश अग्रवाल 3. विनय कुमार 4. शुभम सिंह 5. सोहेब खान 6. भूपेन्द्र पटेल एवं दो लड़कियाँ 1. रूपल पटेल 2. रश्मि यादव कैफे में हुक्का पिते हुए पाए गए। मौके से संचालक आकाश यादव पुलिस को देखकर फरार हो गया। कैफे के संचालक/ मैनेजर को हुक्का पिलाने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: राज्य सरकार ने दो IAS अधिकारियो को दिया अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

जिस पर संचालक के द्वारा हुक्का पिलाने के संबंध में कोई अनुमति, लायसेंस एवं दस्तावेज नहीं होना बताया। संचालक के कब्जे से मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष 03 नग हुक्का पॉट अलग अलग कलर के निकोटिन युक्त फ्लेवर 03 पैकेट 01 डिब्बा स्प्रिंग वॉटर 01 डब्बा पान सालसा कुल कीमती 20,500/- रूपए को मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर, सभी 06 आरोपियों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तह कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। हुक्का पीने वालों के परिजनों को बुलाकर समझाइस देकर छोड़ा
गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   टीकाकरण में आरक्षण के ख़िलाफ़ अमित जोगी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   टीकाकरण में आरक्षण के ख़िलाफ़ अमित जोगी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर: प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई फांसी, प्रेमी की छह महीने पहले ही हुई थी दूसरी युवती से शादी...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending