Connect with us

छत्तीसगढ़

15 सितम्बर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष राशि

आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा।  इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

वृष राशि

आज आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपको रोजगार के नये और बेहतरीन अवसर मिलेंगे।  व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आपको कोई खास खुशखबरी मिलेगी। आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे।
यह भी पढ़ें :  Crime: जेल से छूटकर दामाद ने सास का किया मर्डर, प्राइवेट पार्ट में डाला बांस…

मिथुन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा हो सकता है। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सबकी बात जरूर सुन लें।  कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलता रहेगा। उनके साथ आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे।

कर्क राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको काम के तनाव से मुक्ति मिलेगी। दूसरे लोगों की मदद भी आपको मिलती रहेगी। आज आपकी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। आज आपको कोई नई बात सीखने को मिलेगी सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।  इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।
यह भी पढ़ें : CG Weather Report: मौसम विभाग ने जारी किया ‘Yellow’ अलर्ट, अगले 4 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

सिंह राशि

आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। किसी काम में आज आपको जीत हासिल होगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में तरक्की होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी।  आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा।  करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे।

कन्या राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए।  प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। दूसरों के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है।
यह भी पढ़ें : इस देश में शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन पर फेंके जाते हैं सड़े टमाटर और अंडे, कारण जान उड़ जायेंगे आपके होश

तुला राशि

आज आज आपको कर्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी।  साथ ही आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। आज आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बनाएंगे। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर भी मिलेंगे।

वृश्चिक राशि

कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। आज आप बढ़ते खर्च को नियंत्रण में करने का प्लान बनायेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा।  दोस्तों के साथ दोस्ती और बेहतर होगी।  जीवनसाथी आपकी आर्थिक रूप से मदद करने के लिये भी तैयार रहेंगे।
यह भी पढ़ें : बलात्कारी SI गिरफ्तार! 16 साल तक युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था गन्दा काम

धनु राशि

आज व्यापार में उम्मीद के अनुसार मुनाफा होगा। आज आप किसी रिश्तेदार से देर तक फोन पर बात करेंगे जिससे आपके कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे। ऑफिस के सहकर्मी आज आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन ठीक रहेगा। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिलेगी। शाम को किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे।

मकर राशि

आज सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। कुछ घरेलू कामों में आज आपको फायदा होगा।  किसी भी काम में आपका पूरा मन लगेगा। कारोबार में रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा अपेक्षाएं रखेंगे। आज आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आयेंगे, जो आगे चलकर आपको फायदा कराएंगे।
यह भी पढ़ें : #ViralVideo :विदाई से पहले दूल्हा-दुल्हन के रस्म का वीडियो हुआ वायरल, देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

कुंभ राशि

आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको धन-लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।  किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी।  कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार ही पूरा होते नजर आयेंगे। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे।

मीन राशि

आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे।  इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको किसी सीनियर वकील के साथ इंटर्नशिप करने का ऑफर मिलेगा। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कामकाजी महिलाओं का दिन भी अच्छा रहेगा। आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।
यह भी पढ़ें   अंकित पाल बने भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

Published

on

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.

यह भी पढ़ें   Ileana D’Cruz Pregnancy Announcement: बिना शादी के इलियाना डिक्रूज बनने जा रही हैं मां!

इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.

जा सकती थी नवजात शिशु की जान

डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,

सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.

यह भी पढ़ें   अवैध कबाड़ के कारोबार पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.

पहली बार आया अनोखा केस

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   जुआ खेलते पकड़े गए 10 आरोपी, कोटा पुलिस ने नगद 7500 रुपये किए जप्त

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार

इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Continue Reading

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   21 सितंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर में लैंड हुई इंडिगो की फ्लाइट, सप्ताह में तीन दिन मिलेगी सेवा...

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending