छत्तीसगढ़
थाना सीपत की अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही
(1) अपराध क्रमांक : 237/2022, धारा 34(2) आबकारी एक्ट
आरोपी– दिलीप कुमार सूर्यवंशी पिता नारद लाल सूर्यवंशी उम्र 34 साल निवासी देवरी
मशरूका– 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹3000
(2) अपराध क्रमांक : 239/2022, धारा 34(2) आबकारी एक्ट
आरोपी – सत्यप्रकाश नवरत्न पिता धनेश कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी देवरी
मशरूका – 13 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹2600
संक्षिप्त विवरण
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा महोदय के मार्गदर्शन निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है|
इसी क्रम में मुखबीर के जरिए सूचना प्राप्त हुई की ग्राम देवरी का दिलीप कुमार सूर्यवंशी अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है एवं ग्राहक तलाश रहा है| सूचना प्राप्त होने पर थाना सीपत की टीम प्रधान आरक्षक विजय शर्मा के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई| मुखबिर के बताए हुए स्थान पर बताए हुए हुलिए के व्यक्ति को देखने पर घेराबंदी कर नाम पता पूछने पर अपना नाम दिलीप कुमार सूर्यवंशी पिता नारद लाल सोलन से उम्र 34 साल निवासी देवरी का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से 15 लीटर वाला प्लास्टिक पीले रंग के जरकिन में 15 लीटर महुआ शराब भरा हुआ को पेश करने पर एवं महुआ शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात पेश नहीं करने पर गवाहन समक्ष 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹3000 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया| आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत पाए जाने से उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया जिसके बाद उसे बिलासपुर जेल में निरुद्ध किया गया|
इसी क्रम में आज 20:00 बजे मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम देवरी का सत्य प्रकाश नवरत्न अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है एवं ग्रह तलाश कर रहा है सूचना मिलने पर थाना सीपत की टीम प्रधान आरक्षक महादेव खूटे के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई मुखबिर के बताए हुए स्थान एवं बताए हुए हुलिए के व्यक्ति को देखने पर घेराबंदी कर नाम पता पूछने पर अपना नाम सत्य प्रकाश नवरत्न पिता दिनेश कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी देवरी का रहने वाला बताया जिसे कब्जे से 10 लीटर वाला प्लास्टिक सफेद रंग के जरकिन में 10 लीटर महुआ शराब भरा हुआ एवं 5 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरकिन में करीब 3 लीटर कच्ची महुआ शराब रखा मिला| आरोपी से महुआ शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर नहीं होना बताया जिस पर गवाहन समक्ष 13 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹26 को जप्त कर पुलिस कब्जा लिया गया| आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया| आरोपी को दिनांक 26-05-2022 को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया जाएगा|
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized7 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized22 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized3 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized11 hours ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized4 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
