छत्तीसगढ़
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार ने कोरबा-चांपा-बिलासपुर खंड का वार्षिक निरीक्षण किया

जोनल महाप्रबंधकों द्वारा अपने क्षेत्र में आने वाले सभी मंडलों में चल रहे विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं का जायजा, उनकी प्रगति, कर्मचारियों के कल्याण ट्रैक, ब्रिज, फाटक आदि का निरीक्षण एवं अवलोकन हेतु वार्षिक निरीक्षण किये जाने की नियमित एवं आवश्यक व्यवस्था है। इसी संदर्भ में वार्षिक निरीक्षण के अन्तर्गत आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज 04 फरवरी 2022 को बिलासपुर मंडल के कोरबा-चांपा-बिलासपुर सेक्शन का निरीक्षण किए |
निरीक्षण कार्यक्रम के तहत महाप्रबंधक आलोक कुमार सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय तथा निरीक्षण टीम के साथ सुबह कोरबा स्टेशन पहुंचे। कोरबा स्टेशन में रामपुर के विधायक श्री ननकी राम कंवर, सांसद प्रतिनिधि, विभिन्न संघों, संगठन एवं मीडिया के प्रतिनिधियों से यात्री सुविधा विकास, सुरक्षा, संरक्षा, निर्माण परियोजनाओं जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा की। इसके पश्चात कोरबा स्टेशन में महाप्रबंधक ने स्टेशन, फ्रेट परीक्षण प्वाइंट, क्रू-लाबी, रनिंग रूम, आरपीएफ़ बैरक एवं रेलवे कालोनी का निरीक्षण किए । साथ ही एआरएम कार्यालय तथा कालोनी में बाल उद्यान का निरीक्षण किये । ओल्ड इंस्टीट्यूट का निरीक्षण कर महाप्रबंधक तथा अधिकारियों द्वारा पौधा रोपण किया गया |
कोरबा स्टेशन से महाप्रबंधक पूरी टीम के साथ कोरबा-चांपा-बिलासपुर सेक्शन का निरीक्षण करते हुये सरगबूंदिया स्टेशन पहुंचे तथा वहां प्वाइंट, सेज, प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर, रेलवे कालोनी तथा बाल उद्यान का निरीक्षण किये ।
रास्ते में उन्होंने सरगबूंदिया एवं मड़वारानी स्टेशनों के मध्य किमी 685/23-686/13 में स्थित कर्व का निरीक्षण कर कर्व के मापदण्डों एवं रिकार्ड का गहनता पूर्वक अध्ययन किये। इसके पश्चात मड़वारानी-कोथारी रोड़ के मध्य किमी 678/37-679/01 में स्थित रेलवे माइनर ब्रिज क्रमांक 15 का निरीक्षण किया गया । कोथारी रोड़-बालपुर स्टेशनों के मध्य किमी 676/21-23 में स्थित मानव सहित समपार संख्या सीजी-09 (सोहागपुर फाटक) का निरीक्षण किये। जिसमें हाइट गेज, रोड सरफेस, गेट बूम, हाइट स्पीड ब्रेकर इत्यादि की जांच की गई एवं ड्यूटी पर तैनात गेटमैन से संरक्षा संबंधित पूछताछ की तथा इंटरलाकिंग एवं अन्य पैरामीटर का अवलोकन किया। इस दौरान इस सेक्शन में कार्यरत डीटीएम-02 गैंग टीम का निरीक्षण किये तथा गैंग के सदस्यों के साथ वार्तालाप कर रेलपथ में कार्य के दौरान की जाने वाली सावधानियों, संरक्षा संबंधी ज्ञान, उपकरणों की उपलव्धता आदि से संबधित जानकारी ली।
इस दौरान महाप्रबंधक ने चाम्पा स्टेशन का सरप्राइस निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिए इसके पश्चात विभिन्न संघों व संगठन तथा मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता की।
इसके पश्चात वे जांजगीर-नैला स्टेशन पहुंचे तथा स्टेशन का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिये साथ ही यार्ड तथा रेलवे कालोनी का निरीक्षण किए | जांजगीर-नैला स्टेशन में स्थानीय विधायक श्री नारायण चंदेल, जनप्रतिनिधियों, अन्य संगठनों एवं मीडिया से मुलाक़ात कर यात्री सुविधा विकास तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान महाप्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा गया।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक द्वारा कापन से कोटमीसोनार स्टेशन तक स्पीड ट्रायल किया गया तथा कोटमीसोनार-जयरामनगर स्टेशनों के मध्य किमी 700/27/29 में स्थित नीलागर नदी में बने रेलवे मेजर ब्रिज क्र. 12 का निरीक्षण कर गर्डर, ट्रैक सहित सभी पैरामीटर का अवलोकन किए | यहीं पर इंजीनियरिंग ट्रैक मशीन विभाग द्वारा स्माल ट्रैक मशीन से किये जाने वाले विभिन्न कार्यों को प्रदर्शित कर उन्हें दिखाया गया जिसका महाप्रबंधक ने अवलोकन किए एवं कर्मचारियों के कार्य संबंधी ज्ञान को परखा ।
इसके पश्चात निरीक्षण तथा अधिकारियों से चर्चा करते हुये वे बिलासपुर पहुंचे तथा विभिन्न संगठनों से चर्चा की | इसके पश्चात वे बिलासपुर कोचिंग डिपो में नवनिर्मित ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट का निरीक्षण किये ।छत्तीसगढ़
Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News) कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
news
बिलासपुर को मिली नई सौगात

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।
यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”
news
अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।
हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन






























