Connect with us

छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सभी ट्रेनों के टिकट चेकिंग स्टाफ हुए हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीनों से लैस

Published

on

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए टीटीई को हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीनों से लैस किया है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत सभी 201 ट्रेनों के टीटीई को 926 हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाइस उपलब्ध कराये गए हैं । इस डिवाइस के द्वारा खाली सीटों का ब्योरा आसानी से देखा जा सकता है ।

एचएचटी मशीन यानी कि हैंड टर्मिनल मशीन एक तरह से डिजिटल डिवाइस है । इस मशीन के मिलने से एक-एक सीट का ब्योरा ऑनलाइन हो गया है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को हैंड हेल्ड टर्मिनल के जरिए सीट खाली होने पर गाड़ी में ही आरक्षण की सुविधा दी है । इसमें ब्योरा ऑनलाइन रहेगा, आरक्षण कराने वाले सभी यात्रियों का डेटा उपलब्ध रहेगा तथा रेलवे कर्मचारी यानी टीटीई अब पेपरलेस हो गए है । सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ये मशीन उपलब्ध करा दी गई है ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो ।

हैंड हेल्ड मशीन के उपयोग से यात्री सुविधाओं में वृद्धि

भारतीय रेलवे में यात्रा के दौरान खाली सीट व यात्री किराए को लेकर ये मशीन काफी सहायक साबित हो रही है । वेटिंग लिस्ट वाले यात्री या फिर कैंसिल मोड वाले यात्रियों के बारे में भी एचएचटी डिजिटल डिवाइस के जरिए जानकारी मिल रही है । अगर पीएनआर किसी तरह से भूल गए हो तो यात्री के नाम से भी सफर को लेकर यात्रियों की डिटेल्स उपलब्ध होती है । ये मशीन ट्रेन यात्री आरक्षण सिस्टम के मेन सर्वर से जुड़ी रहती है । यह सिस्‍टम रिजर्वेशन चार्ट को डिवाइस पर डाउनलोड करने की सुविधा देता है, जिससे रियल टाइम में यह पता चल पाता है कि कौन से यात्री ट्रेन में चढ़े और कौन नहीं । अगर कोई सीट चार्ट बनने के बाद भी खाली रहती है तो उसे चलती ट्रेन में यात्रियों को उपलब्‍ध करा दिया जाता है । रेलवे ने इस तकनीक की सुविधा टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई) को दी है, जिसकी मदद से वे हर स्‍टेशन पर खाली होने वाली सीटों का ब्‍योरा देख सकते हैं और वेटिंग लिस्‍ट वाले यात्रियों को वह सीट उपलब्‍ध करा सकेंगे ।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मिलेट मिशन की शुरूआत, सीएम भूपेश बघेल की उपस्थिति में IIMR से होगा OMU

हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन आईपैड के आकार की होती है, जिसमें पैसेंजर रिजर्वेशन चार्ट को पहले से ही लोड कर दिया जाता है । इसकी मदद से टीटीई पेपर चार्ट के बजाए डिजिटल माध्‍यम से रियल टाइम का डाटा देख सकते हैं । यह डिवाइस रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्‍टम के सेंट्रल सर्वर से जुड़ी होती है । ऐसे में अगर कोई कन्‍फर्म टिकट वाला यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ता या लास्‍ट मिनट में अपनी यात्रा रद्द करता है तो उसकी खाली सीट का ब्‍योरा डिवाइस की स्‍क्रीन पर दिखने लगता है । अब टीटीई इस बर्थ को वेटिंग लिस्‍ट या आरएसी वाले यात्रियों को अलॉट कर देता है ।

यह भी पढ़ें   राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभ के लिए पंजीयन अनिवार्य किसान 01 जून से 30 सितंबर तक करा सकेंगे पंजीयन

हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाइस (एचएचटी) 4G सिम के साथ दी जा रही है जिससे टीटीई ट्रेनों में खाली बर्थ की सूचना देंगे और तत्काल आरएसी-वेटिंग सूची के यात्रियों का टिकट कंफर्म हो जाएगा । इससे यात्रियों को आरक्षित सीटों का लाभ मिलेगा ।

हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन का उपयोग यात्रियों से अतिरिक्त किराया, जुर्माना और अन्य शुल्क वसूलने और जारी करने के लिए भी किया जा सकता है । यात्रियों को सुविधाजनक रूप से यात्रा के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ को दी गई हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन से यात्रियों को यात्रा के दौरान कन्फर्म टिकट के साथ ही कागज की बचत व कार्य में पारदर्शिता आयेगी ।


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नई दिल्ली में सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ की छटा बिखेरने पहुंचे लोक कलाकार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जवानों ने की ‘ढल गया दिन हो गई शाम’ गाने पर परेड, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: 10वीं और 12वीं के छात्रों को अब नहीं जमा करना होगा असाइनमेंट!
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending