Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: 10वीं और 12वीं के छात्रों को अब नहीं जमा करना होगा असाइनमेंट!

Published

on

रायपुर:  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अब अनिवार्य नहीं है। मंडल द्वारा नियमित छात्रों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्येक विषय में 2 असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि की मंडल की समस्त मान्यता प्राप्त शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नियमित छात्रों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने के लिए प्रत्येक विषय के 2 असाइनमेंट जमा किए जाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है अर्थात् मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य नहीं है।

यह भी पढ़ें   बुजुर्ग अब्दुल की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर उठी इंसाफ की मांग

बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च को और कक्षा 12वीं के लिए परीक्षा का आयोजन 2 मार्च को करेगा। कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च 2022 तक चलेगी, वहीं 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च 2022 तक होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा सभी दिन एक ही शिफ्ट में होगी। परीक्षा सुबह की शिफ्ट में 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: शहर विधायक शैलेश पांडे निकले वार्डवासियों का हाल जानने, समस्याओं के निराकरण पर दिया जोर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर तोरवा पुलिस की कार्यवाही, 33 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त किया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भाजपा प्रदेशअध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending