Connect with us

छत्तीसगढ़

फर्जी सीबीआई अफसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह के फरार आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन”

Published

on

फर्जी सीबीआई अफसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह के फरार आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन”

⚡गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता
⚡दोनो आरोपियो से कुल 7 लाख 82 हजार रुपये नगद बरामद
⚡गिरोह के अन्य सदस्यो को पकडने का प्रयास जारी है
’’ नाम आरोपी –

  1. टंकेश्वर राजपूत उर्फ टिन्कु पिता हरिन्द्रपाल सिंह उम्र 30 साल
  2. हर्ष राजपूत उर्फ हर्षु पिता हरिन्द्रपाल उम्र 20 साल दोनो निवासी संजय नगर चांटीडीह शिव हनुमान मंदिर के पास सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.08.2024 को प्रार्थी कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी काली मंदिर के पास थाना सिरगिटटी का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.08.2024 को रात्रि करीब 09ः00 बजे राजनांदगांव से वापस घर आया तो पता चला कि 13.08.2024 के दोपहर 12 से 01 बजे के बीच 04 पुरुष एवं 02 महिला घर मे घुस गये और अपने आप को सी.बी.आई. वाले बताये एवं गले मे परिचय पत्र लटकाये हुये थे और घर मे महिलाओ को यहा से हिलोगे तो तुम्हे जान से मार देगें कहकर धमकी दे रहे थे और इनके घर मे सकरी निवासी विधा प्रकाश पाण्डेय द्वारा रखवाये हुये पेटी को ढुढने लगे और पेटी को लेकर अज्ञात चोर भाग गये प्रार्थी ने विधा प्रकाश पाण्डेय को फोन कर इसकी जानकारी दिया तब विधा प्रकाश पाण्डेय बताया कि पेटी के अंदर पैसा एवं जमीन संबंधी कागजात रखा हुआ था जिसकी जानकारी प्रार्थी को होने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

यह भी पढ़ें   छात्रा की संदिग्ध मौत : हॉस्टल के वॉशरूम में पड़ी मिली, स्कूल प्रबंधन पर लगे लापरवाही के आरोप

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) के द्वारा तत्काल प्रकरण के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर, श्री उमेश कश्यप , अति0 पुलिस अधीक्षक ए.सी.सी.यू./ग्रामीण , श्री अनुज कुमार , सीएसपी सिविल लाईन श्री उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरी. विजय चौधरी , प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा के हमराह मे तत्काल तीन टीमो को अलग अलग टास्क के साथ रवाना किया दौरान विवेचना के घटना स्थल निरीक्षण, टेक्नीकल इनपुट व सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर आरोपीगणो की पुख्ता जानकारी प्राप्त कर फर्जी सी.बी.आई. गिरोह के दो महिला सदस्यो को सावधानी पूर्वक घेराबंदी कर पकड़कर उनके कब्जे से चोरी हुआ राशि मे से आरोपिया सिंधु वैष्णव से 20 लाख, रानी बैरागी से 10 लाख कुल 30 लाख रुपये जप्त कर रिमाण्ड पर पेश किया गया था तथा प्रकरण मे अन्य आरोपियो की पता तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक को प्रकरण अन्य फरार सदस्य 1.टंकेश्वर राजपूत उर्फ टिन्कु पिता हरिन्द्रपाल सिंह उम्र 30 साल 2.हर्ष राजपूत उर्फ हर्षु पिता हरिन्द्रपाल उम्र 20 साल दोनो निवासी संजय नगर चांटीडीह शिव हनुमान मंदिर के पास सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से जुमला 7 लाख 82 हजार रुपये नगद बरामद कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है अन्य सदस्य की पता तलाश जारी है। पुलिस फरार आरोपियों की जल अचल संपत्ति को भी कुर्क करवाने की प्रक्रिया करने में लगी है l

यह भी पढ़ें   कांकेर: 4 गांजा तस्करी गिरफ्तार, करीब 2 किवंटल गांजा बरामद

पुलिस को फरार आरोपियों के बारे में छिपे होने की सूचना मिली है जिस संबंध में स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन से संपर्क कर फरार आरोपियों को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही करने एवं गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं l

प्रकरण में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी एवं ए.सी.सी.यू बिलासपुर के स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में दो अतिरिक्त एसी टू कोच (AC-II) की सुविधा 10 नवंबर से
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बलौदाबाजार : रोजगार मेला का अयोजन कल, आठ सौ से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending