Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चावल, शक्कर और नमक की हेराफेरी करने वालों पर की कार्रवाई

Published

on

♦️ शासकीय उचित मूल्य के दुकान में हेरफेर करने वाले 2 संचालक सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में

♦️ दोनो आरोपियों द्वारा अलग-अलग दुकानों में कुल 42 लाख रू. का राशन सामाग्री का किये हैं गबन

♦️ रिपोर्ट के कुछ घंटों के भीतर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

नाम आरोपी:-

  1. अजय कुमार मिश्रा पिता स्व. रामनाथ मिश्रा उम्र 56 वर्ष निवासी मुक्तिधाम चौक नया सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.।
  2. केदारनाथ मिश्रा पिता स्व. रामनाथ मिश्रा उम्र 69 वर्ष निवासी मुक्तिधाम चौक नया सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.।

विवरण

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी धीरेन्द्र कश्यप पिता बंशीलाल कश्यप उम्र 36 वर्ष, खाद्य निरीक्षक शाखा, कलेक्टर कार्यालय जिला बिलासपुर ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि वार्ड क्रमांक 62 शास्त्री नगर मुक्तिधाम चौक सरकण्डा में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सुषमा उपभोक्ता भण्डार के अध्यक्ष सह विक्रेता श्री अजय कुमार मिश्रा के उचित मूल्य के दुकान का भौतिक सत्यापन एवं जांच करने पर अजय कुमार मिश्रा द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सुषमा उपभोक्ता भण्डार में शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् भण्डारित किये गये खाद्यान्न का 649.86 क्विंटल चावल, 22 क्विंटल शक्कर, एवं 7.62 क्विंटल रिफाइंड नमक जिसका बाजार मूल्य 31,86,252/- रू. है को हेरफेर कर अमानत में ख्यानत किया गया है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: मनरेगा से 1 लाख 96 हजार से अधिक श्रमिकों मिला रोजगार

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 65 संत नामदेव नगर सरकण्डा में संचालित शासकीय उचित मूल्य के दुकान बजरंग प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार के भौतिक सत्यापन करने पर दुकान के पदाधिकारी एवं संचालक कैलाशनाथ मिश्रा द्वारा 268.74 क्विंटल चावल, 3.16 क्विंटल शक्कर एवं 3.94 क्विंटल रिफाइंड नमक जिसका बाजार मूल्य 10,20,169/- रू. को हेरफेर कर अमानत में ख्यानत किये हैं। प्रार्थी के उक्त पृथक-पृथक लिखित रिपोर्ट पर अप.क्र. 987/24 एवं 988/24 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं 409 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं सीएसपी सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी अजय कुमार मिश्रा एवं कैलाशनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मवेशियों से भरी ट्रक पुल से गिरी, 12 गायों की मौत, गौ तस्करी का मामला!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: बाढ़ और भू-स्खलन ने बढ़ाई टेंशन, बचाव कार्य जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिल्हा पुलिस के ने बाइक चोर के खिलाफ की कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending