Connect with us

छत्तीसगढ़

धमतरी : बेरोजगारी भत्ता की राशि से किसान का बेटा करेगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

Published

on

धमतरी। बेहतर और सुरक्षित भविष्य बनाना हर युवा का सपना होता है और इस मुकाम तक पहुंचने का एक मार्ग है पढ़ाई। क्योंकि ज्ञान ही है जो व्यक्ति को सर्वोच्च शिखर तक ले जाता है। देश में ऐसे कई विभूतियां हुई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद ज्ञान प्राप्त कर देश के उच्च पदों पर आसीन होकर देश सेवा की है या कर रहे है। संपन्न परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्राप्ति हेतु वे सभी सुविधायें समय पर बिना किसी रूकावट के प्राप्त हो जाती है, किन्तु कुछ ऐसे भी परिवार होते हैं जिनके बच्चे पढ़ना तो चाहते है, किन्तु आर्थिक स्थिति या पारिवारिक बोझ अधिक होने के कारण उनके माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान नहीं कर पाते हैं। ऐसे ही परिवार और बेरोजगार युवाओं की समस्याआें पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगार भत्ता योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत् प्रदेश के सभी पात्र बेरोजगार युवाओं को 2 हजार 500 रूपये प्रतिमाह उनके खातें में अंतरित किये जायेंगे, जिससे इन युवाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिग को लेकर तैयारियां शुरू


                   

धमतरी जिले के ग्राम पुरी में रहने वाले बेरोजगार युवक प्रणय साहू ने बताया कि वह एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार का बेटा है। उसके पिता अपने 4 एकड़ खेत में खेती-किसानी का काम कर उसकी पढ़ाई बीएससी उद्यानिकी में करवा रहे हैं और प्रणय खुद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, ताकि अच्छी नौकरी पाकर वह अपने परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग प्रदान कर सके। आज के इस प्रतियोगी समय में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें खरीदने और फीस आदि भरने में बहुत अधिक खर्च होता है, और घर की परिस्थिति को देख पिता जी से इन सब के लिए पैसे मांगने की हिम्मत नहीं होती। लेकिन अब इन सब की जिम्मेदारी हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ले ली है।

उन्होंने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को सुनहरा भविष्य गढने के लिए बेरोजगार भत्ता योजना की शुरूआत जो की है। इस योजना की जानकारी मिलने पर उसने ऑनलाईन पंजीयन कर उसने अपने दस्तोवजों का सत्यापन कराया है और अब वह बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए पात्र हो गया है। प्रणय कहता है कि बेरोजगारी भत्ता योजना से मिलने वाले इन पैसों का सदुपयोग वह प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, फीस और कोचिंग आदि में करेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस योजना से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अपने सपनो को पूरा करने में मिलेगी मदद। प्रणय अपनी और सभी बेरोजगार युवाओं की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दे रहा है।
    

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को देंगे 1522 करोड़ रूपए की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के बेरोजगारों को 25 सौ रूपए बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा तथा योजना के अमल के बाद धमतरी जिले के युवाओं में इस योजना का लाभ लेने के लिए जोश देखा जा रहा है। युवाओं द्वारा इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया जा रहा है। अब तक जिले के धमतरी, कुरूद, मगरलोड तथा नगरी और सभी नगर पंचायतों क्षेत्रों से 5 हजार 334 ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हो गए है। अब तक 3 हजार 961आवेदन अनुशंसित किए गए है, जिसमे से 2 हजार 849स्वीकृत किये गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिग को लेकर तैयारियां शुरू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिग को लेकर तैयारियां शुरू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: छात्रों को गलत अंग्रेजी पढ़ाने वाला शिक्षक सस्पेंड
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending