छत्तीसगढ़
नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी कोनी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर। प्रार्थी दिनांक 30.04.2023 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री को प्रेम जाल में फसा कर आरोपी विशाल लोनिया (22) निवासी बरपाली भदोरियाखार थाना कोनी का शादी करने का झांसा देकर वर्ष 2020 से बालिका के साथ छेड़खानी करते आ रहा था, जो नाबालिक बालिका के साथ शादी न कर दूसरी लडकी के साथ शादी तय कर लिया है और बालिका के मना करने पर मारने पीटने की धमकी देने लगा, की रिपोर्ट पर थाना कोनी मे अपराध पंजीबद्ध कर गंभीर अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जो पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण का शीघ्र निराकरण कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया, जिस पर अ.पु.अ.शहर, राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं न.पु.अ., सरकण्डा, पूजा कुमार (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोनी उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा के कुशल नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, जो आरोपी गिरफ्तारी के भय से लुकछिप रहा था, जिसे घेराबंदी कर बरपाली से पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ किया, जो अपराध घटित करना स्वीकार किया, आरोपी विशाल लोनिया को दिनंाक-01/05/2023 के 13ः45 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, जो माननीय न्यायालय द्वारा ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
विशेष योगदान:-उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सउनि शत्रुहन प्रसाद लहरे, आर.सुरज कुर्रे सूरज कुर्रे, विजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र साहू।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized6 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized2 days ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
