Connect with us

छत्तीसगढ़

नाबालिग को भगा ले जाने वाले व्यक्ति सिरगिट्टी पुलिस के गिरफ्त मे, लगातार रहा था शारीरिक शोषण

Published

on


बिलासपुर। प्रार्थी द्वारा दिनांक 23.02.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका नाबालिग पुत्री जो दिनांक 23.02.2022 के 02.30 बजे आर्या कालोनी तिफरा घर के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने साथ बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है जिस पर थाना सिरगिट्टी मे अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। प्रकरण के विवचेना दौरान पीडिता व संदेही के मोबाईल नम्बर का सायबर सेल बिलासपुर से काॅल डिटेल की जानकारी प्राप्त कर लोकेशन दिल्ली ज्ञात होने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल टीम गठित कर टीम दिल्ली रवाना किया गया था। टीम द्वारा दिल्ली पहुॅचकर प्राप्त लोकेशन पर पहुॅचकर संदेही का पतासाजी किया गया जहाॅ संदेही व पीडिता नही मिले।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 27 जून को, इन पदों पर होगी भर्ती

दिनंाक 25.09.2022 को न्यू बस स्टैण्ड तिफरा के पास संदेही रोहित कुमार सिंग के कब्जे से पीडिता को बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया है। विवेचना पर पाया गया कि आरोपी रोहित कुमार सिंग मामले की अपह्त बालिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ रखकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा है। प्रकरण मे धारा 366, 376 भादवि 4, 6 पोक्सो एक्ट जोडी गयी है। विवेचना दौरान आरोपी के विरूध्द धारा सदर के तहत अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से दिनांक 26.09.2022 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

          प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी पौरूष पुर्रे, सउनि नहारूराम साहू, प्र.आर. 765 संतोष सिंह एवं आरक्षक बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : स्व सहायता समूहों को किया गया कृषि यंत्रों का वितरण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: नशे के विरुद्ध निकाली गई साईकिल जागरूकता रैली, SP बोलेजे- आज जो फिट है, वही हिट है...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मदर्स डे पर भावुक हुए सीएम बघेल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending