Connect with us

छत्तीसगढ़

SSP पारुल माथुर के ने कार्यालय IUCAW महिला थाना एवं रक्षा टीम की ली संयुक्त समीक्षा बैठक

Published

on

जिला बिलसपुर की अति संवेदनशील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के द्वारा कार्यालय IUCAW महिला थाना एवं रक्षा टीम की संयुक्त समीक्षा बैठक ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को अति संवेदनशीलता एवं तत्काल निकाल करने के लिए IUCAW प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी को निर्देशित किया । सभी थानों की मीटिंग लेकर महिला संबंधी अपराधो का तत्काल निकल करने एवं महिला संबंधी शिकायतो को गंभीरता से लेने निर्देशित किया ।

पुलिस मुख्यालय द्वरा महिला संबंधी अपराधों की मॉनिटरिंग गूगल स्प्रेडशीट के माध्यम से की जाती है । जिसे IUCAW द्वारा अपडेट किया जाता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा गूगल स्प्रेडशीट का भी अवलोकन किया गया और उसे अपडेट रखने हेतु निर्देशित किया गया। महिला थाने में प्राप्त महिला शिकायतों में कॉउंसलिंग एवं अपराध कायमी की समीक्षा की गई एवं फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें   कोरोना संक्रमण से 10 नक्सलियों की मौत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया गया। रक्षा टीम द्वारा शहर में सतत पेट्रोलिंग एवं स्कूल कॉलेजों में जाकर जागरूकता अभियान भी चलाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप इनाम प्रतिवेदन भेजने और काम नहीं करने वालों को कड़े निर्देश देने कहा गया। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अंजू चेलक , रक्षा टीम प्रभारी निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर : उदयपुर नवसंकल्प शिविर के लिए छत्तीसगढ़ के कई नेता कमेटी में हुए शामिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना मस्तुरी पुलिस द्वारा जुआरियों पर बड़ी कार्यवाही, 26 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद श्री महेंद्र कर्मा की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending