Connect with us

Uncategorized

पूर्व जापानी मंत्री की नाराजगी के बाद..भारतीय रेलवे ने शेयर किया बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का लेटेस्ट अपडेट, 12 स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज

Published

on

पहली बार इस्तेमाल होगी 2×25KV ओवरहेड ट्रैक्शन तकनीक

इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को 2×25KV ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम से लैस किया जा रहा है। यह तकनीक 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति देने के लिए डिजाइन की गई है। भारत में हाई-स्पीड रेल के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल पहली बार किया जा रहा है।

2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 12 स्टेशन होंगे
बुलेट ट्रेन की अधिकतम परिचालन गति 320 KM प्रति घंटा होगी। इसके चलते मुंबई से अहमदाबाद की यात्रा, जिसमें मौजूदा ट्रेनों से करीब 6 घंटे लगते हैं, लगभग 2 घंटे में पूरी होने की उम्मीद है। कॉरिडोर पर मुंबई (BKC), ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती समेत 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में नाबालिग से रेप, घुमाने के बहाने ले गया सूने मकान पर, धमकाकर किया रेप...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- युवाओं का भविष्य हमारी प्राथमिकता, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई

Published

on

PM Modi Big Announcement On NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का ऐलान किया है।  उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस पर तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।  पीएम मोदी ने कहा है कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री ने सोशळ मीडिया एक्स पर लिखा- देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर: 64 लाख का सवा टन गांजा पकड़ाया, चावल की बोरियों के बीच की जा रही थी तस्करी
Continue Reading

Uncategorized

छतीसगढ़ में भाजपा का जंगी प्रदर्शन: PM आवास के बाहर राहुल गाँधी के धरने पर फूटा BJP का गुस्सा, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा…

Published

on

NEET पेपर लीक मामले में बीती रात पीएम आवास के सामने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ा हुआ है. इसकी आज नमूना दिल्ली से लेकर रायपुर तक देखने को मिला. राजधानी रायपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दयालदास बघेल समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया.

भाजपा के जंगी प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राजेश अग्रवाल, श्याम बिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत साहेब, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी रजवाड़े, वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सेमत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने 23 नई तहसीलों का किया शुभारंभ

नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया
भाजपा प्रदर्शन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि काँग्रेस का शर्मनाक कृत्य सामने आया है. इनके नेता प्रधानमंत्री आवास के सामने बैठकर अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. हमारे देश के शीर्ष पद पर बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्द कहना बेहद शर्मनाक बात है. इसका आक्रोश जनता और कार्यकर्ताओ में है. इसी का विरोध करने हम आज काँग्रेस मुख्यालय की ओर कूच करने निकले हुए है. आंसू गैस दागे जाए चाहे वाटर कैनन चलाया जाए, हमारे नेता मोदी जी के ख़िलाफ अपशब्द सुनने के बाद कार्यकर्ता रुकने नहीं वाले हैं. सरकार संसद में चर्चा को भी तैयार है, लेकिन कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है.

Continue Reading

Uncategorized

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक : किरण सिंह देव ने कहा – आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Published

on

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन की ओर से दिए गए पुराने कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के साथ आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श किया। बैठक में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी संगठन में कसावट लाने को लेकर भी रायशुमारी की गई।

यह भी पढ़ें   भालुओं ने ली आदिवासी नेता की जान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending