Uncategorized
Nandigram By-Election Result 2026: BJP की हसीरानी रथ की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस उम्मीदवार को 1.22 लाख वोटों से हराया

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार हसीरानी रथ ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 1,22,753 वोटों के बड़े अंतर से हराया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, हसीरानी रथ को कुल 1,64,427 वोट मिले, जबकि मिलन प्रधान को 41,674 वोट हासिल हुए। CPI के उम्मीदवार शांतिगोपाल गिरि 5,779 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
नंदीग्राम उपचुनाव में BJP की रिकॉर्ड जीत
नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 3 अक्टूबर को मतदान हुआ था, जिसमें 79.39 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को घोषित नतीजों में सभी 17 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद BJP की हसीरानी रथ को विजेता घोषित किया गया। इस जीत को नंदीग्राम सीट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत बताया जा रहा है।
कौन हैं हसीरानी रथ?
BJP उम्मीदवार हसीरानी रथ पूर्व PA चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ रथ की 4 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके परिवार से जुड़ी इस पृष्ठभूमि के बीच हसीरानी रथ ने चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।
इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पार्टी BJP ने हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन दिया। CPI की ओर से शांतिगोपाल गिरि चुनाव मैदान में थे।
शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट
नंदीग्राम विधानसभा सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने भवानीपुर सीट अपने पास रखते हुए नंदीग्राम से इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते यहां उपचुनाव कराना पड़ा।
नंदीग्राम राजनीतिक रूप से बेहद अहम सीट रही है। 2021 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने इसी सीट पर ममता बनर्जी को हराया था। ऐसे में 2026 के उपचुनाव में BJP की यह बड़ी जीत राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Uncategorized
PM मोदी के नाम पर होगा नोएडा का जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव

Yogi Cabinet Meeting, मुख्यमंत्री योगी आदित्यना की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोकभवन में मंत्रिमंडल की बैठक (Yogi Cabinet Meeting) हुई. सबसे मुख्य प्रस्ताव नोएडा एयरपोर्ट के नामकरण (Noida Jewar Airport Renamed) का रहा. योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव पास करके नोएडा के जेवर एयरपोर्ट (Noida Jewar Airport) का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशलनल एयरोपोर्ट (Narendra Modi International Airport) करने का फैसला लिया है.
प्रेसवार्ता में सीएम योगी ने कैबिनेट प्रस्तावों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा का अभिनंदन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है.
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए विशेष गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश की धरा से ही लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और सांसद के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने सेवा ही समर्पण, और राष्ट्र प्रथम को अपना मूलमंत्र मानते हुए राष्ट्र निर्माण को अपना सर्वोच्च ध्येय बनाया है. प्रधानमंत्री की 25 वर्ष की अनवरत यात्रा जनसेवा से जनकल्याण, जनभागीदारी से जनविश्वास की अनूठी मिसाल है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का और उत्तरप्रदेश का रिश्ता बेहद आत्मीय है. जब प्रधानमंत्री 2014 मे काशी आये थे, तो उन्होंने कहा था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है. इस दौरान योगी ने यूपी में हुए विकास कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद प्रधानमंत्री की आभारी है. उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रेरणादायी मार्गदर्शन, और राज्य के प्रति अटूट व निरंतर समर्पण के लिए मुक्त कंठ से अभिनन्दन व्यक्त करती है.
Uncategorized
ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी: विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच अमित शाह का बड़ा फैसला, CEC आगरा से लेकर दिल्ली तक अभेद सुरक्षा में रहेंगे

CEC Gyanesh Kumar Security Increased: मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन यानी इंडिया ब्लॉक (India Bloc) लगातार प्रदर्शन कर रही है। विपक्षी दलों का गठबंधन आज पूरे देश में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच सीईसी ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय (Ministry Of Home Affairs) ने बड़ा फैसला लिया है। अमित शाह (Amit Shah) ने ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी है। CEC आगरा से लेकर दिल्ली तक अभेद सुरक्षा में रहेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मिलने वाली मौजूदा ‘Z+’ सुरक्षा को और बढ़ा दिया है। उनके घर, दफ्तर और उनकी निजी सुरक्षा में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली स्थित आवास और चुनाव आयोग मुख्यालय में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जबकि आगरा स्थित आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त को पहले से ही उच्च स्तर की सुरक्षा प्राप्त है। अब हालात के नए आकलन के बाद उनके सुरक्षा घेरे में अतिरिक्त जवान शामिल किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग के मुख्यालय निर्वाचन सदन में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। परिसर के भीतर CISF की तैनाती बढ़ाई गई है, जबकि चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर RAF, CRPF और दिल्ली पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।
पैतृक आवास के बाहर भी प्रदर्शन हुआ था
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहे हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा में उनके पैतृक आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया गया था। 28 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगरा के विजय नगर स्थित उनके पैतृक आवास के बाहर प्रदर्शन किया था।
Uncategorized
कोयला घोटाला : चार्जशीट में कवि कुमार विश्वास को 25 लाख भुगतान का जिक्र, विधायक देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की ओर से सोमवार को पेश किए गए पूरक चालान में कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। चार्जशीट में देश के चर्चित कवि डॉ. कुमार विश्वास को कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपये के भुगतान का भी उल्लेख है। जांच एजेंसी के मुताबिक, यह रकम कोयला घोटाले से जुड़ी राशि से दिया गया है।
चार्जशीट में दर्ज जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस शासनकाल के दौरान ‘हमर भांचा राम” कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में देश के कई चर्चित कवियों को आमंत्रित किया गया था। जांच में सामने आए दस्तावेजों के अनुसार, कार्यक्रम से संबंधित खर्च का भुगतान कोयला घोटाले से जुड़ी राशि से किया गया था। ईओडब्ल्यू ने इस लेनदेन से संबंधित जानकारी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के बीच हुई चैट के आधार पर चार्जशीट में शामिल की है।
भाजपा ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत
दरअसल खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान कवि कुमार विश्वास का ‘हमर भांचा राम” कार्यक्रम आयोजित किया गया था। तब इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने निर्वाचन आयोग से शिकायत भी की थी। दावा किया गया था कि शासन रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने नहीं दे रहा, जबकि कांग्रेस की ओर से आयोजित कुमार विश्वास के कार्यक्रम को अनुमति दी गई है।
चार्जशीट के पेज-66 में भुगतान का उल्लेख
ईओडब्ल्यू की चार्जशीट के पेज नंबर 66 में कवि कुमार विश्वास को 25 लाख रुपये दिए जाने का उल्लेख किया गया है। हालांकि, उपलब्ध विवरण में कवि सम्मेलन में शामिल अन्य कवियों को किए गए भुगतान का कोई उल्लेख नहीं है। चार्जशीट में विशेष तौर पर कुमार विश्वास को 25 लाख रुपये दिए जाने की बात दर्ज है।
-
Uncategorized4 days ago
कोयला घोटाला : चार्जशीट में कवि कुमार विश्वास को 25 लाख भुगतान का जिक्र, विधायक देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा
-
Uncategorized3 days ago
ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी: विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच अमित शाह का बड़ा फैसला, CEC आगरा से लेकर दिल्ली तक अभेद सुरक्षा में रहेंगे
-
Uncategorized6 days ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
-
Uncategorized2 days ago
PM मोदी के नाम पर होगा नोएडा का जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव
