Connect with us

Uncategorized

23 जून राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

rashi
मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। वाणी पर संयम न रखने से मन अशांत हो सकता है। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भाई-बहन या प्रियजन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम बरतें।
मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आर्थिक प्रगति होगी।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग या विरोधी तनाव का कारण होंगे। व्यर्थ की मामलों में सचेत रहें। बुद्धि से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लेना हितकर है।
कन्या: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ पारिवारिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।
तुला: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवन साथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृश्चिक: रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें   इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया

Published

on

‘आप पूरी दुनिया के हीरो हो’, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से शनिवार को कैप्टन स्मित मच्छार फोन पर बातचीत क्रम में उनसे कहा. नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई एयरलाइन के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 6 मिनट फोन पर बात की. नेतन्याहू ने शनिवार को तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई फ्लाइट के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ (सम्मानित अतिथि) के तौर पर आमंत्रित किया.

इजरायली पीएम ने कहा आप भारत और इजराइल के लोगों के सच्चे हीरो हैं. आप पूरी दुनिया के हीरो हैं. उन्होंने शनिवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन से बात करते हुए, उन्हें दुनिया का हीरो करार दिया है.

यह भी पढ़ें   23 सितंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

अपनी बहादुरी के लिए सुर्खियां बटोर रहे भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बात की है. साथ ही उन्होने इजरायल स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया है. नेतन्याहू ने कहा कि वह चाहते हैं कि कैप्टन स्मित मच्छार और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल मई में इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में मशाल जलाएं.

मैं आपको इजरायल स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित करता हूं. यह वह सर्वोच्च सम्मान है, जो इजरायल अपने स्वतंत्रता दिवस पर देता है. नेतन्याहू ने आगे कहा कि यह आमतौर पर इजरायल के नागरिकों के लिए होता है, लेकिन मुझे लगता है कि इस मामले में इजरायल के सभी नागरिक आपको अपना लेंगे.

बातचीत में कैप्टन स्मित मच्छार ने बताया कि हमले से पहले को-पायलट ने प्रार्थना करने की इच्छा जताई थी और उसका सम्मान करते हुए वह दूसरी ओर मुड़ गए थे. प्रेयर के कुछ मिनट बाद उसने अचानक उन पर हमला कर दिया. सिर के पीछे जोरदार प्रहार महसूस हुआ और इसके बाद उन पर लगातार हमले किए गए.

Continue Reading

Uncategorized

महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला

Published

on

दोनों सरकारें मानेंगी फैसला- CM साय
दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा कि जल विवाद को लेकर केंद्रीय जल आयोग (CWC) को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों के हित में जो भी निर्णय होगा, दोनों सरकारें उसे मानेंगी।

सिंगापुर दौरे को लेकर भी बोले CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रस्तावित सिंगापुर दौरे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की विकास उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। सिंगापुर में वे निवेशकों और व्यापारियों से मुलाकात करेंगे तथा प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। सीएम ने कहा कि इस दौरे से कौशल विकास, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें   23 सितंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Continue Reading

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…

Published

on

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT) के माध्यम से की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभाग ने आवेदन और परीक्षा की संभावित तिथियां भी जारी कर दी है।

जारी विज्ञापन के मुताबिक संविदा के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में किसी तरह की त्रुटि होने पर 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक सुधार का मौका दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : बारिश में उफनते नालों को व्यक्ति पार न करें, बारिश में मवेशियों का रखें खास ख्याल

विभाग के अनुसार भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच रखी गई है। परीक्षा विभिन्न पालियों में आयोजित की जा सकती है। वहीं अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 25 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावित तिथि बताई गई है। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending