छत्तीसगढ़
बिलासपुर: एसपी संतोष सिंह ने ली “यातायात की पाठशाला”, यातायात की नियमों से जनसमूह को कराया गया अवगत
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा विगत माह मार्च से बिलासपुर नगर वासियों के लिए यातायात के नियमो की जानकारी हेतु “यातायात की पाठशाला” अभियान प्रारंभ किए जाने यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
आदेश के परिपालन में मार्च माह में बिलासपुर शहरी चौक चौराहों मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन सुबह एवं शाम यातायात के अधिकारी 20 से 25 “यातायात की पाठशाला” का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों की बुनियादी जानकारी यातायात पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही है।
इसी क्रम में गुरुवार को शहर के अति व्यस्ततम एवं महत्वपूर्ण चौक नेहरू चौक एवं महामाया चौक में स्वयं “पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा यातायात की पाठशाला ली गई”
विदित हो कि नेहरू चौक पर प्रातः 11:00 बजे से बड़ी संख्या में लोगो वाहन चालकों जिसमें हर आयु वर्ग के स्त्री-पुरुष वाहन चालक शामिल हुए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें संबोधित करते हुए वाहन सड़क पर चलाते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें जैसे- चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की मूल प्रपत्र वाहन चलाते समय सुरक्षा के मापदंड जैसे-दुपहिया में हेलमेट, कार आदि में सीट बेल्ट का प्रयोग करना, रेड सिगनल में रुकने की प्रवृत्ति का विकास, सड़क पर पैदल चलने वालों की सुरक्षा का ध्यान रखना, रॉन्ग साइड मूवमेंट नहीं करना,दुपहिया में तीन सवारी नहीं चलना, प्रेशर हार्न का प्रयोग नहीं करना, साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के नवीन प्रावधानों की जानकारी तथा गुड सेमीरिटर्न कानून की विस्तृत जानकारी तथा सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले व्यक्ति के व्यक्ति को प्राप्त होने वाले कानूनी संरक्षण की जानकारी तथा शासन की नवीन योजना के तहत घायलो की मदद करने वालो को सम्मानित किए जाने संबंधी जानकारी बड़ी ही सरल रोचक ढंग से दी गई
आज के इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वितीय सोपान में स्थानीय महामाया चौक में “यातायात की पाठशाला” लगाकर लोगों को नियमों की जानकारी दी गई , यातायात पुलिस की पूरी टीम, दोनों ही पाठशाला में उपस्थित रही ।
नेहरू चौक पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(यातायात) रोहित बघेल सहायतार्थ निरीक्षक मोहन भारद्वाज,सहायक उपनिरीक्षक चंद्रदेव बीसी, इसी प्रकार महामाया चौक में यातायात पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू, निरीक्षक अशोक द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक मनोज पांडे, राम प्रताप यादव रहे।
पाठशाला के अंतिम चरण में यातायात से जुड़ी जानकारी संबंधी उपयोगी प्रश्न उत्तर उपस्थित लोगों से की गई जिसमें अधिकांश लोगों ने सही जवाब दिया,आगामी दिनों में भी यातायात की पाठशाला निरंतर जन जागरूकता के लिए जारी रहेगी।
यातायात नियम सदैव पालन करें
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized11 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
