छत्तीसगढ़
बिलासपुर: कलेक्टर ने की कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा
बिलासपुर। कोविड केयर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी है। कलेक्टर ने आज स्वास्थ्य विभाग की बैठक में कहा कि टेस्टिंग, ट्रैसिंग, टीकाकरण, कोविड प्रोटोकाॅल संक्रमण को रोकने का महत्वपूर्ण हथियार है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेंटर एवं प्राईवेट अस्पताल कुल मिलाकर 47 अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 2 हजार 344 बेड की व्यवस्था कर ली गई है, जिनमें 844 आॅक्सीजन बेड, 646 आईसीयू के बेड, 348 एचडीयू बेड शामिल है। 160 वेंटिलेटर्स की व्यवस्था की गई है।
मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिम्स में दो आॅक्सीजन प्लांट 1 हजार एलपीएम एवं 870 एलपीएम का तैयार है। इसी प्रकार जिला अस्पताल में एक आॅक्सीजन प्लांट 570 एलपीएम का तैयार है। कलेक्टर ने सीजीएमएससी के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन दिवस के भीतर 1 हजार एलपीएम का दूसरा आॅक्सीजन प्लांट शुरू करवाएं। कलेक्टर ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। टीकाकरण होने से लोग संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन गंभीर स्थिति नहीं आती है। जिन्होंने कोविड का दूसरा डोज नहीं लगाया है वे दूसरा डोज अवश्य लगवाएं। जिन लोगों को दूसरा डोज लगाया जाना है ऐसे व्यक्तियों को फोन कर उन्हें इसके लिए प्रेरित करते हुए नजदीकी टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वयं सुरक्षित होने के साथ-साथ बच्चों को सुरक्षित रखना जरूरी है। बैठक में बताया गया कि 15 से 18 वर्ष आयु के 50 प्रतिशत बच्चों का वैक्सीनेशन हो गया है। कलेक्टर ने शेष बचे बच्चों के लिए कार्ययोजना बनाकर वैक्सीनेशन पूरा करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि निजी स्कूल संचालकों को कार्ययोजना बनाकर स्पष्ट बता दे कि टीकाकरण कब किया जाएं। टीकाकरण के दिन स्कूलों में पूरे बच्चे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने कहा।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चित्रकूट, बिल्हा, तखतपुर, रतनपुर कोविड केयर सेंटर में कोविड मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि डयूटी रोस्टर बनाकर रखे। अस्पतालों में वेंटिलेटर, आॅक्सीजन कन्सन्ट्रेटर, बैड, सैनेटेजाईर, पीपीई किट, आॅक्सीजन सिलेण्डर, दवाईयों की सुदृढ़ व्यवस्था होनी चाहिए। होम आईसालेशन में रहने वाले मरीजों से डाॅक्टर फोन से बात कर स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे।
कलेक्टर ने की नागरिकों से कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पालन करने की अपील –
कलेक्टर डाॅ. मित्तर ने नागरिकों से अपील की है कि मास्क लगाएं एवं कोविड -19 के प्रोटोकाॅल का पालन करें। कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर की त्रासदी से हम अभी-अभी उबरे है और हमारे सामने कोरोना की तीसरी लहर की यह चुनौती सामने है। जिसका सामना करने के लिए हमें कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि सर्दी, खांसी एवं बुखार के लक्षण आने पर तत्काल कोरोना जांच कराएं। उन्होंने नागरिकों से आव्हान किया कि जिन्होंने अपना दूसरा डोज नहीं लगवाया है। वे तत्काल कोविड टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि पात्र लोग बूस्टर डोज भी अनिवार्य रूप से लगवाएं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized21 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
