Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: कलेक्टर ने कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्राॅन के मद्देनजर ली निजी अस्पताल संचालकों की बैठक

Published

on



बिलासपुर 04 जनवरी 2021। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज कोरोना वायरस एवं नवीन वेरिएंट ओमिक्राॅन के संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के मददेनजर निजी अस्पताल संचालकों, आई.एम.ए के डाॅक्टर्स एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना पाॅजीटिव प्रकरणों की संख्या में वृद्धि हो रही है। सभी को इससे निपटने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिकित्सकों से कहा कि कोरोना की दो लहर की विभीषिका की दंश को हमने सहा है। हमारे पास संसाधनों की कमी नहीं है। प्रत्येक मरीज की सुरक्षा हमारा ध्येय है। उन्होंने निजी अस्पताल संचालकों को निर्देश दिए कि अपने हाॅस्पिटल में ओमिक्राॅन की चुनौती का सामना करने की पूरी तैयारी रखें।


मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निजी अस्पताल संचालकों को कलेक्टर ने निर्देिशत करते हुए कहा कि कोरोना से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लें। आई.सी.यू. बेड, सामान्य बेड, वेन्टीलेटर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बेड की स्थिति आॅन लाईन भी अपडेट करते रहें जिससे लोगों को वास्तविक स्थिति स्पष्ट होती रहे। कलेक्टर ने कोविड टेस्टिंग बढ़ाने कहा। आवश्यकतानुसार माईक्रोकंटेटमेट जोन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने वैक्सीनेशन युद्ध स्तर पर करने, ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिन किट में सभी दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। जिला अस्पताल एवं सिम्स में भी मरीजों के लिए पर्याप्त बेड, आॅक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें   रायपुर : इंडोर स्टेडियम में 9 अप्रैल से होगी श्रीमद भागवत कथा

सभी निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम अनिवार्यतः हो। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने कहा। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिला स्तर पर नियुक्त नोडल नोडल अधिकारियों को कहा कि सौंपे गए कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करें। कलेक्टर ने चित्रकूट, आयुर्वेदिक अस्पताल, रतनुपर, बिल्हा, मस्तूरी एवं तखतपुर के कोविड केयर र्सेटर में भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान आई. एम.ए के डाक्टर्स एवं निजी अस्पाल के डाॅक्टर्स ने अपने सुझाव भी दिए।


कलेक्टर ने होम आईसोलेशन कन्ट्रोल सेन्टर से भी होम आईसोलेशन वाले मरीजों से सतत संपर्क साधते हुए उनकी निगरानी करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित अस्पतालों में आॅक्सीजन के सुलभ वितरण एवं परिवहन के लिए समिति भी गठित की गयी है।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : स्वामी आत्मानंद स्कूल कक्षा 10वीं एवं 11वीं में दाखिला हेतु ली जायेगी प्रवेश परीक्षा


बैठक में अतिरिक्त जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरीस एस, जिला दण्डाधिकारी जयश्री जैन, सभी एसडीएम, निजी अस्पताल के संचालक, आईएमए के डाॅक्टर्स, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मछली पालन को कृषि का दर्जा, भूपेश सरकार का सराहनीय फैसला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कांकेर: अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी 26 साल बाद गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कांकेर: अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी 26 साल बाद गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending