Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: लिंक रोड़ जोन के निरीक्षण में पहुंचे ईडी, निर्बाध बिजली आपूर्ति के दिये निर्देश

Published

on



बिलासपुर 18 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल नगर वृत्त बिलासपुर के लिंक रोड़ जोन के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के बाहर स्थापित 200 केव्हीए के ट्रांसफार्मर में लाईटिंग एरेस्टर एवं फैसिंग लगाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।

पटेल ने कार्यालय परिसर में अनावश्यक रूप से लगे नेटवर्क टावर को हटाने तथा बंद व डिफेक्टिव मीटर को क्षेत्रीय भंडार गृह में जमा करने के लिए कहा। श्री पटेल ने बकायादारों से बकाया राशि वसूली के लिए अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन के लिए प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को


पटेल ने शहर वृत्त के अधिकारियों से नगरीय विद्युत व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर उन्हें उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली की आपूर्ति करनेे के भी निर्देश दिये।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता वाय.के.मनहर, कार्यपालन अभियंता पी.व्ही.एस.राजकुमार, प्रभारी सहायक अभियंता कृष्णचंद्र जोशी एवं कनिष्ठ अभियंता हेमलता प्रधान उपस्थित रहीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   खैरागढ़ उपचुनाव : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आएंगे छत्तीसगढ़
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : बारिश में उफनते नालों को व्यक्ति पार न करें, बारिश में मवेशियों का रखें खास ख्याल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सेक्टर-9 अस्पताल की चिकित्सीय सुविधाओ में हो सुधार, भाजयुमो ने सौपा ज्ञापन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending