Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : स्वामी आत्मानंद स्कूल की एक और कामयाबी, कलेक्टर ने स्कूल प्रशासन और बच्चों को दी बधाई

Published

on

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल ने एक और कामयाबी हासिल कर ली है। पुणे में आयोजित सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योरशिप का खिताब जीतकर जिले सहित पूरे प्रदेश को गौरांवित किया है। फांस की कंपनी लॉ फाउंडेशन द्वारा आयोजित सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योरशिप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बच्चे अब गुड़गांव में आयोजित जी 20 सम्मेलन में 4 जुलाई को प्रस्तुति देंगे। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बच्चों सहित पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में टॉप 75 विद्यालय और नॉन एटीएल के 25 विद्यालय सहित कुल 100 विद्यालयों का चयन किया गया था। चयन पश्चात विगत 8 माह से विभिन्न चरणों में 3डी द्वारा निर्मित प्रोडक्ट एवं एंटरप्रेन्योर प्रतियोगिता कराई और 5 जोन के विजेता और उपविजेता को 22 जून को पुणे में आयोजित फिनाले में आमंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1262.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानिए बिलासपुर का हाल

पुणे के टीप एंड टाउन होटल में प्रतियोगिता का परिणाम फ्रांस की कंपनी ला फाउंडेशिया डीसो सिस्टेम द्वारा घोषित किया गया। जिसमे स्वामी आत्मानन्द मल्टीपरपज स्कूल बिलासपुर को विजेता घोषित किया गया। उपविजेता सिक्किम रहा। बिलासपुर के आत्मानंद स्कूल को विजेता घोषित किए जाने पर शहर के छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 15 नए मरीज, 26 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रेलवे ऑडिटोरियम न्यू रेल क्लब बिलासपुर में “जनचेतन 2.0” कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   IND vs NZ Match In Raipur : रायपुर में होने वाले क्रिकेट मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू, टिकट की कीमत 300 रुपए से शुरू
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending