Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: ACCU बिलासपुर एवं थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम ने तेलसरा हत्या के सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published

on

नाम आरोपीगण-
1 राजा यादव पिता भरथु यादव उम्र 28 वर्ष निवासी तेलसरा चकरभाठा

2 फेकू यादव पिता भरथु यादव उम्र 34 वर्ष निवासी तेलसरा

3 शनि यादव पिता जलेश्वर उम्र 24 वर्ष निवासी नारियल कोठी बिलासपुर

बिलासपुर। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जयसवाल के साथ चकरभाठा पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाठा सुश्री गरिमा द्विवेदी के पर्यवेक्षण में विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया था ।

घटनास्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण, आसपास के लोगों के बयान व मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर मृतक संदीप द्वारा आरोपी फेकू यादव, राजा यादव की माता से गाली गलौज कर घर से निकालना तथा आरोपी राजा यादव की पत्नी पर गलत निगाह रखने से धारदार हथियार से हत्या होना पाया गया था। आरोपी घटना के बाद अलग-अलग स्थानों पर छुप गए थे ।

प्राथमिक विवेचना से क्रमवार संदेही लिस्ट तैयार कर ACCU बिलासपुर और थाना चकरभाटा पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग जगहों पर रेड कार्यवाही कर तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।
पूछताछ से आरोपी जल्द ही टूट गए और आरोपियों ने घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कराया है। आरोपियों के विरुद्ध पुख्ता साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें   Today’s special Recipe : इस आसान विधि से घर पर बनाएं खजूर का हलवा, सेहत के लिए भी है लाभकारी

कार्यवाही में ACCU बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, चकरभाटा थाना प्रभारी मनोज नायक, प्रधान आरक्षक आतिश पारीक प्रभाकर सिंह, सिद्धार्थ पांडे, आरक्षक मिथिलेश साहू, संजय विश्वास, चंद्रकांत निर्मलकर, योगेंद्र खूंटे, हरीश यादव, अर्जुन जांगड़े, त्रिलोक सिंह, सुभद्रा, ACCU से उप निरीक्षक अजय वारे, आरक्षक नवीन एक्का, सतीश भारद्वाज, दीपक उपाध्याय, निखिल जाधव, सरफराज खान, गोविंद शर्मा, प्रशांत छत्री का योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सिरगिट्टी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है विशेष अभियान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: सीआईएसएफ के दो जवानों में मंकीपॉक्स के लक्षण, भेजे गए सैंपल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: भाई ही निकला बहन का हत्यारा, इस वजह से उतार दिया था मौत के घाट...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending