Connect with us

छत्तीसगढ़

भारतीय जनता युवा मोर्चा करेगी प्राइवेट स्कूलों का घेराव : गोविंदा गुप्ता

Published

on


शहर भर में शिक्षा के व्यवसायीकरण के विरोध में होगा आंदोलन

रायपुर / 30 अप्रैल 2022 । भारतीय जनता युवा मोर्चा निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री गोविंदा गुप्ता ने बताया कि “निजी विद्यालय फीस रेगुलेटरी कमेटी के नियमों का उल्लंघन कर मनमानी फीस वृद्धि कर रही है। फीस वृद्धि का कोई ठोस आधार विद्यालयों के पास नहीं है। फीस वृद्धि की राशि किस-किस मद में व्यय की जाने वाली है ? उसका कोई उचित जवाब भी स्कूलों के संचालक पालकों को नहीं दे रहे है।

यह भी पढ़ें   रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इस दिन से अंबिकापुर, चिरमिरी, अनूपपुर और शहडोल रूट में चलेंगी ये ट्रेनें

उल्लेखनीय है कि विगत दो वर्षों में कोविड के कारण वैसे ही शिक्षकों की वेतन कटौती, बिजली बिल, स्टेशनरी सहित अनेक मद में खर्च की काफी बचत प्राइवेट विद्यालयों की हुई है, जबकि विद्यार्थियों से उक्त दो वर्षों में पूर्ण फीस ली गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा निजी विद्यालयों की पिछले तीन वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट का भौतिक सत्यापन भी करेगी। प्रायवेट विद्यालय कॉपी-किताब, ड्रेस बेचने की दुकानें बन गई है। पालकों के साथ प्रायवेट स्कूल्स का दुर्व्यवहार इत्यादि अनेक विषयों को लेकर युवा मोर्चा बड़ा आंदोलन करेगी।

गोविंदा गुप्ता,
जिला अध्यक्ष,
भाजयुमो, रायपुर (छ.ग.)

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Crime : कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र के साथ मारपीट के बाद अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Crime : कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र के साथ मारपीट के बाद अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इस दिन से अंबिकापुर, चिरमिरी, अनूपपुर और शहडोल रूट में चलेंगी ये ट्रेनें
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending