Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस द्वारा हरियाणा राज्य से 1 डायरेक्टर को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

Published

on

♦️ बिलासपुर पुलिस द्वारा आरोपी गिरफ्तारी आॅपरेशन राहत के तहत् कई दिनो तक कैम्प हरियाणा, दिल्ली, पंजाब में लगाया गया, जिस पर हरियाणा से आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

♦️ पीएसीएल कंपनी/आरोपी के विरूद्ध जिले में 01 अपराध दर्ज है। जिसमे कंपनी द्वारा 24,23,557 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। तथा राज्य में अलग-अलग जिलो में कुल 20 अपराध रायपुर, बिलासपुर, कांकेर, बलौदाबाजार, दुर्ग, कबीरधाम, बेमेतरा, सूरजपुर, महासमुन्द, कोरिया में दर्ज किया गया है। जिसमें लगभग 5,84,47,754 रूपये का गबन किया गया है।

♦️ कंपनी के विरूद्ध 5252 निवेशकों के द्वारा लगभग 9,59,94,607 /रूपये का आवेदन जिला कलेक्टर को आवेदन किया गया है।

♦️ चिटफंड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।

थाना रतनपुर,
पीएसीएल कंपनी के विरूद्ध थाना रतनपुर 22 /18 धारा 420, भादवि एवं धन परिचालन अधि0 की धारा 4,5,6 एवं 10 निक्षेपको के हितो का सरंक्षण अधि0 2015, के प्रकरण में आरोपी डायरेक्टर 01. अनिल चौधरी लेघा पिता सोहन सिह उम्र 45 वर्ष पता- 2898 नेव हाउंसिंग बोर्ड सेक्टर 13 बिवानी 127021 हरियाणा को गिरफ्तार किया गया । प्ररकण में अबतक 03 डायरेक्टर को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    छ0ग0 शासन की मंशा अनुरूप चिटफंड के प्रकरणो पर फरार आरोपीयो की गिरफतारी करने एवं निवेशको की धन वापसी की कार्यवाही हेतु जिले में पुलिस उप महानिरीक्षक, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर बिलासपुर के द्वारा लगातार निर्देश दिये जा रहे है ।

इसी के अंतर्गत चिंटफंड के नोडल अधिकारी रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर के पर्यवेक्षण में विभिन्न कम्पनियों के विरूद्ध दर्ज चिटफंड के प्रकरणो में टीम गठित कर गिरफ्तारी की प्रयास किये जा रहे है। पुलिस द्वारा पीएसीएल कंपनी फरार आरोपीयो की पतासाजी हेतु संयुक्त टीम गठित थाना बिल्हा, तोरवा, तारबाहर, रतनपुर व सायबर से टीम गठन किया गया था, आरोपियों के आरओसी एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त कर बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को हरियाणा से संयुक्त टीम के द्वारा आज दिनांक 30.04.2022 को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया ।

    आरोपी के विरूद्ध थाना रतनपुर में अपराध दर्ज किया गया था, आरोपियों एवं कंपनी के द्वारा रकम दोगुनी करने का लालच देकर अन्य लोगो से करोडो रूपये जमा कराये, एवं बदले में बांड भी दिया लेकिन जब पैसा वापसी का समय आया तो आफीस से ताला लगाकर सभी आरोपी डायरेक्टर फरार हो गये, प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम हरियाण भेजा गया था, जिसमें टीम द्वारा अथक प्रयास के आरोपी की गिरफ्तारी किया गया। धन वापसी हेतु पी.ए.सी.एल

कंपनी के चिन्हित संपत्ति की कुर्की कार्यवाही हेतु कलेक्टर को पत्राचार किया गया है, जो लंबित है। आरोपी की गिरफ्तारी बाद कंपनी व आरोपी की संपत्ति की जानकारी ली जा रही है, प्राप्त होने पर कुर्की कार्यवाही हेतु सक्षम प्राधिकारी को प्रेषित किया जावेगा।

   उक्त आरोपी की गिरफ्तारी कराने में गठित टीम निरीक्षक कलीम खान, प्रभारी चिटफण्ड, उप निरी. शांत कुमार साहू थाना प्रभारी रतनपुर, उप निरी. पारस पटेल बिल्हा, उप निरी. हृदय शंकर पटेल तोरवा, उप निरी. मिलनसिंह तारबाहर, सउनि. विजय सिंह रतनपुर, व अन्य सदस्य टीम का महत्वपूर्ण भुमिका रही।
यह भी पढ़ें   थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, आर्म एक्ट के तहत आरोपियों को तत्काल लिया गया हिरासत में
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अगले चार दिनों तक ये 17 ट्रेनें रद्द, ये है वजह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, आर्म एक्ट के तहत आरोपियों को तत्काल लिया गया हिरासत में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : बड़ी संख्या में मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ रहे नागरिक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending