Connect with us

छत्तीसगढ़

‘मन की बात‘ जन आंदोलन का एक सशक्त मंच है: राज्यपाल हरिचंदन

Published

on

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मन की बात‘ कार्यक्रम की 100वीं कड़ी के प्रसारण के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि लोगों को प्रेरणा देने, हमारे बीच प्रेरक प्रसंगों को सामने लाने और नये भारत के निर्माण के लिए जरूरी विचारों को जनआंदोलन का रूप देने का एक सशक्त मंच है। वास्तव में मन की बात कार्यक्रम पूरे भारत की जनता की मन की बात है।

मन की बात कार्यक्रम के 100वीं कड़ी के प्रसारण पर राजभवन में एक बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित विशिष्टजन, फिल्म, खेल, चिकित्सा क्षेत्र के विशिष्टजन, मन की बात में छत्तीसगढ़ के जिन व्यक्तियों का उल्लेख हुआ था, वे सभी विशिष्टजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम के 100वीं कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों से जुड़ने का यह एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि नारीशक्ति की सैकड़ों प्रेरणादायी उपलब्धियों को सामने लाने का यह कार्यक्रम मंच बना है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर ब्रेकिंग कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से मिली जमानत

उन्होंने बेमेतरा जिले के साजा विकासखण्ड के ग्राम देउरगांव की महिला स्वसहायता समूह का भी उल्लेख किया जो स्वच्छता अभियान से जुड़ कर अपने गांव की सड़कों, गलियों की साफ-सफाई का अभियान चला रही हैं।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के साथ सीधे और दो-तरफा संवाद कर विकास की इस यात्रा में लोगों की भागीदारी को बढ़ाया है। ’मन की बात’ कार्यक्रम आकाशवाणी द्वारा 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। आकाशवाणी के करीब 500 से अधिक केन्द्रों के साथ दूरदर्शन के सभी नेटवर्क इसका प्रसारण करते है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: हार्पिक, कोलिन और लाइजोल का नकली प्रोडक्ट बेचते हुए 2 व्यापारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी द्वारा इसे हिन्दी के साथ ही छत्तीसगढ़ी, गोण्डी, हल्बी और सरगुजिया बोलियों में भी प्रसारित किया जाता है।राज्यपाल ने कहा कि देश के करीब 100 करोड़ लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को कभी-न-कभी सुना है। करीब 23 करोड़ लोग ऐसे हैं, जो नियमित रूप से मन की बात कार्यक्रम को सुनते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात की विभिन्न कड़ियों में पर्यावरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कृषि सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी अब तक 700 से अधिक व्यक्तियों और 300 से अधिक संस्थाओं का उल्लेख कर चुके हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : खरीफ वर्ष 2023 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा की अंतिम तिथि बढ़कर अब 16 अगस्त तक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आज की शाम जरूर करें झाड़ू से जुड़ा ये उपाय, पैसों की समस्या हो जाएगी खत्म
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आयुक्त, रेलवे सेफ्टी श्री बी.के.मिश्रा द्वारा बिलासपुर-उसलापुर ROR (रेल के ऊपर रेल) का निरीक्षण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending