छत्तीसगढ़
मुंगेली में नेहरू युवा केन्द्र व रासेयो के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत “आजादी के अमृत महोत्सव”
मुंगेली । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र मुंगेली छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मुंगेली में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के युवाओं ने हिस्सा लिया, यह आयोजन सुबह आठ बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार में आयोजित हुआ!
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंगेली जिला कलेक्टर अजित बसंत ने किया, विशिष्ट अतिथि के तौर पर लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू, वनवासी कल्याण आश्रम के संयोजक बृजेश शुक्ला सर, एसडीएम मुंगेली, मुंगेली एसपी डी. आर. आँचला, पूर्व विधायक विक्रम मोहले, भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, व्यख्याता शशांक शेंडे, राणा प्रताप व आशीष मिश्रा,प्रदीप पांडेय , शेषणारायण मोहले,मनोहर मोहले , पवन साहू , राजकुमार साहू उपस्थित रहे!
कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय गीत के साथ व अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद व भारत माता की छायाचित्र में माल्यापर्ण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद नेहरू युवा केन्द्र मुंगेली के जिला युवा अधिकारी राहुल सैनी द्वारा सभी अतिथियों को कैप पहनाकर स्वागत किया वही राहुल सैनी ने आजादी का अमृत महोत्सव पर आयोजित फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के कार्यक्रम के बारे में युवाओं एवं अतिथियों को जानकारी दी!
जिसके बाद सांसद अरुण साव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस 75 वर्ष के आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में हमें यह नही भूलना है कि इस आजादी के लिए कितने महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया है, सदैव उसे हमें स्मरण करते रहना है, उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अत्यंत उत्साजनक, प्रेरणादायी, प्रभावशाली है इसके लिए शुभकामनाएं दी,
जिसके बाद मुंगेली जिला कलेक्टर अजित बसन्त ने युवाओ को फिटनेस शपथ दिलाई! राष्ट्रगान के पश्चात सांसद ने हरी झंडी दिखाकर फिट इंडिया फ्रीडम रन दौड़ को रवाना किया, इस दौड़ में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और भारत माता की जय व महापुरुषों के लिए नारे लगवाए,
ततपश्चात मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने संबोधित करते हुए युवाओं को कहा कि हमें यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि आने वाले वर्षों में हमे कैसा भारत चाहिए, उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन किया!
लोरमी पूर्व विधायक तोखन साहू ने युवाओ को मोटिवेशन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा युवाओ के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बारे में बताया और नेहरू युवा केन्द्र व रासेयो को शुभकामनाएं दी! जिसके बाद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित नितेश साहू ने युवाओ का मार्गदर्शन किया और युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी, महानिदेशक प्रतिनिधि सुमित तम्बोली ने भी संबोधित किया!
जिसके बाद अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में मोमेंटो भेट किया और कार्यक्रम में शामिल हुए प्रतिभागियों को टी-शर्ट, कैफ, व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया!
इस कार्यक्रम का संचालन सूरज शर्मा ने किया वही आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक चंद्रशेखर सिंह ने किया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ अरुण साहू, कुशाल यादव, नितेश मोहले, दिलीप कुमार के साथ अजय यादव, धनेश रजक, सूर्या साहू,राहुल मल्लाह, परमेश्वर साहू, दिलीप साहू, किशन साहू, चंद्रशेखर चेलकर, राजा टोण्डेय, भुवनेश्वर मोहले, चन्द्रभूषण मोहले, अंजलि वैष्णव, अंजलि निषाद, आदि मौजूद रहे!!
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized1 day ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
