Connect with us

छत्तीसगढ़

पंद्रा-पैंतीस या ग्रोथ एट पार एग्जीक्यूटिव देना ही होगा : बीएमएस

Published

on

भिलाई| भिलाई इस्पात मजदूर संघ (भारतीय मजदूर संघ) के कार्यसमिति की बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष एस एम पांडेय ने किया.यूनियन के सचिव मेडिकल एबीसन के वर्गीस ने कोविड काल में हॉस्पिटल प्रबंधन एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उनको बधाई देते हुए कहा की भारी विपरीत परिस्थितियों में भी हॉस्पिटल के कर्मचारी काम करते हैं उनका मनोबल हमेशा बना रहे प्रबन्धन को इस विषय में चिंता करना चाहिए.यूनियन के सचिव अशोक माहोर ने टाउनशिप के जर्जर मकानों, गंदे पानी की समस्या, शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए  मूलभूत मेडिकल सुविधाओं में और सुधार एवम बढ़ोतरी की मांग की.

यूनियन के सचिव अंजनी द्विवेदी ने मेडिकल में कुछ टेक्नीशियन एवं पर्सनल के कुछ कर्मचारियों का ट्रेनिंग पीरियड अभी तक सर्विस पीरियड में नहीं जुड़ने का मामला उठाते हुए इस विषय पर शीघ्र ही उच्च प्रबंधन से बात करके ट्रेनिंग पीरियड को जोड़वाने की मांग यूनियन के उच्चाधिकारियों से की.यूनियन के कोषाध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा की सस्पेंड हुए साथियों का सस्पेंशन शीघ्र समाप्त हो इस दिशा में हमारे यूनियन द्वारा किया जा रहा है प्रयास सराहनीय है, साथ ही उन्होंने ऐसा प्रयास भी करने का आग्रह किया कि 31 मई को होने वाले इंक्वायरी के साथ ही सस्पेंशन तत्काल उसी दिन इंक्वायरी के पश्चात समाप्त हो.

यह भी पढ़ें   CG Job: व्याख्याता एवं प्रधान पाठक के रिक्त पद के लिए साक्षात्कार 18 फरवरी को

यूनियन के उप महामंत्री मेडिकल सनी इप्पन ने वेज रिवीजन के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि हमारा 15 – 35 या एट पार एक्जीक्यूटिव का जो प्रस्ताव है उसमें हम किसी भी परिस्थिति में कॉम्प्रमाइज नहीं करेंगे, उन्होंने कर्मचारियों से ऐसे नेता से सावधान रहने का आग्रह किया जो हमारे वेज रिवीजन में अपने वर्चस्व के खातिर कर्मचारियों के हितों को ताक पर रखने का प्रयास कर रहे हैं.यूनियन के महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने सभी पदाधिकारियों को सुनने के पश्चात कहा की पिछले सप्ताह यूनियन के बैठक के पश्चात प्रबंधन से एक बैठक की गई जिसमें प्रबंधन ने हमारे द्वारा प्रस्तुत विषयों पर गंभीरता से विचार की बात कही, आज उठे विषयों पर भी उच्च प्रबन्धन से चर्चा किया जाएगा, साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अन्य इस्पात संयंत्रों की तुलना में सर्वाधिक मृत्यु भिलाई  इस्पात संयंत्र कर्मचारियों की हुई है सेकंड फेस के चेतावनी के बावजूद, कहीं ना कहीं तैयारियां में कमी के चलते हमे भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है|

थर्ड फेस को लेकर प्रबंधन क्या तैयारी कर रहा है इस संबंध में भी प्रबन्धन से चर्चा कर पूर्ण सहयोग किया जायेगा, समस्त कर्मचारियों खासकर अठारह प्लस सभी कर्मियों का टीकाकरण शीघ्रता से हो, सोमवार को पुनः प्रबंधन से बैठक कर  उपरोक्त समस्त विषयों के अलावा प्रमुखता से शीघ्र निलंबन समाप्त करने की बात करेंगे, ऐसे कर्मचारी जिनके पति और पत्नी दोनों की मृत्यु कोरोना से हो चुकी है आज उनके बच्चों को सकसेशन सर्टिफिकेट के लिए घूमना पड़ रहा है, प्रबंधन को इस विषय को तत्काल हल करने हेतु आग्रह किया जावेगा. यूनियन महामंत्री दिनेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि कर्मियों के मंशा अनुरूप शीघ्र वेतन समझौता, कोरोना से मृत्यु की दशा में आश्रित को स्थाई नौकरी मिले इस हेतु बीएमएस का प्रयास निरंतर हर स्तर पर जारी है.

यह भी पढ़ें   रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में तापमान बढ़ेगा...

धन्यवाद ज्ञापन सचिव अशोक माहोर ने किया उसके पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि हम वेतन समझौता हेतु दिए गए अपने प्रस्ताव से पीछे हटने  वाले नहीं हैं,उन्होंने विभाग वार सदस्यता बढ़ाए जाने को लेकर कार्य योजना बनाने कहा.आज की बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष एस एम पांडेय, महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय, उप महामंत्री सनी इप्पन, कोषाध्यक्ष रवि चौधरी  सचिवगण अशोक माहोर,अंजनी द्विवेदी, एबीसन के वर्गिस सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में तापमान बढ़ेगा...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना चाहिये- नन्दकुमार वर्मा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राहत भरी खबर : छत्तीसगढ़ में संक्रमण दर में बड़ी गिरावट, अब 15 फीसदी रह गई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending