Connect with us

छत्तीसगढ़

यातायात पुलिस एवं निगम प्रशासन में ली बेसमेंट पार्किंग व्यवस्था पर हुई बैठक

Published

on


बिलासपुर। विगत दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर झा द्वारा यातायात अधिकारियों की बैठक लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में अपेक्षित सुधार हेतु शहर की पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित किए जाने व्यवसायिक परिसरों में बेसमेंट पार्किंग का सही वह पूर्ण ढंग से उपयोग कराए जाने हेतु निर्देश दिया गया था।
इसी क्रम में आज दिनांक 25 अगस्त 2021 को यातायात पुलिस के प्रभारी अधिकारी रोहित बघेल एवं नगर पालिका पालिक निगम के उपायुक्त दिलीप तिवारी द्वारा स्थानीय बिलासा गुड़ी,पुलिस लाइन में ऐसे व्यवसायिक परिसर जहां वाहनों की पार्किंग हेतु बेसमेंट पार्किंग व्यवस्था है,किंतु सही ढंग से पार्किंग नहीं होने से यातायात बाधित होता है,ऐसे व्यवसायिक परिसर के संचालन व यहां संचालित दुकानदारों की बैठक ली गई।
इस बैठक में आपसी चर्चा उपरांत निम्न अनुसार एजेंडा बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर पार्किंग व्यवस्था में अपेक्षित सहयोग हेतु पुलिस एवं निगम प्रशासन तथा व्यापारीगण में सहमति बनी है।
01 व्यवसायिक परिसर में स्थित बेसमेंट/ पार्किंग स्थल को पूर्णता ग्राहकों/उपभोक्ताओं के लिए वाहनों के लिए सुरक्षित रखा जावें।
02 पार्किंग का उपयोग सिर्फ वाहनों की पार्किंग व्यवस्था हेतु रखी जावे

यह भी पढ़ें   अरपांचल में पूर्व रणजी खिलाड़ियों ने शुरू की क्रिकेट अकादमी, पूर्व रणजी खिलाड़ी अभिषेक सिंह सिखयाएँगे खिलाड़ियों को दावपेंच...

03 बेसमेंट पार्किंग स्थल का उपयोग वाहन पार्किंग के अलावा अन्य किसी भी उपयोग जैसे गोदाम सामान स्टोर रूम अथवा जनरेटर किसी भी प्रकार से अन्य उपयोग में ना लावे
04 सभी व्यवसायिक परिसरों में पार्किंग व्यवस्था हेतु प्रथक से एक सुरक्षा गार्ड नियुक्त कर वाहनों की व्यवस्थित ढंग से पार्किंग कराई जावे
05 व्यवसायिक परिसर के सामने किसी भी स्थिति में कोई भी वाहन खड़ी ना की जाए
06 व्यवसायिक परिसर के संचालक यह सुनिश्चित करें कि आपके प्रतिष्ठान के सामने मुख्य मार्ग में वाहन आदि से यातायात बाधित ना हो
07 जाम आदि की स्थिति में संपूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी व्यवसायिक परिसर के सामने मुख्य मार्ग अथवा यलो लाइन पर किसी भी प्रकार से वाहन बाहर खड़ी ना कराई जाए
08 परिसर के सामने किसी भी प्रकार के भवन निर्माण सामग्री जैसे रेत गिट्टी आदि का ढेर ना लगावे
09 पार्किंग स्थान से निकलने वाले कचरा कबाड़ी सामान आदि का ढेर परिसर के आसपास ना लगाया जावे अपितु साफ सफाई का ध्यान रखें
10 व्यवसायिक परिसर के सामने एवं पार्किंग स्थल पर सीसीटीवीएस लगाई जावे
11 व्यवस्था संबंधी अन्य बिंदुओं पर चर्चा
एजेंडा बिंदुओं के अनुसार अच्छी बेसमेंट पार्किंग व्यवस्था हेतु आपसी सहमति के साथ व्यवसायियों द्वारा व्यवस्था संबंधी कुछ दिक्कतों को भी बैठक में रखा जिसमें सुपरमार्केट के पार्किंग स्थल एवं पीछे निकास द्वार पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर यातायात बाधित किए जाने की बात कही जिस पर यातायात पुलिस एवं निगम प्रशासन की टीम द्वारा अति शीघ्र उचित व्यवस्था की कार्यवाही की जावेगी. इसी प्रकार रघुराज सिंह स्टेडियम के स्थित पार्किंग व्यवस्था को पुनः व्यवस्थित किए जाने व्यापारियों से भी सुझाव लिया गया जिसे अतिशीघ्र वाहनों की पार्किंग हेतु व्यवस्थित कर उपलब्ध कराया जावेगा आगामी एक सप्ताह उपरांत सभी बेसमेंट स्थलों का यातायात पुलिस एवं निगम निगम की संयुक्त टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया जावेगा तथा मीटिंग में नियत किए गए बिंदुओं पर सहयोग नहीं करने वाले व्यवसायिक परिसर संचालक दुकानदारों पर व्यापारी संघ के सहयोग से ही वैधानिक कार्यवाही अमल लाई जावेगी आज की बैठक में मंगला क्षेत्र तथा लिंक रोड परी क्षेत्र तथा सरकंडा व कोतवाली यातायात क्षेत्र के व्यापारीगण उपस्थित हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG News: बस स्टैंड के पास मिली सिरकटी लाश, इलाके में दहशत का मौहाल...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG News: बस स्टैंड के पास मिली सिरकटी लाश, इलाके में दहशत का मौहाल...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर, दो पिस्टल समेत एके 47 रायफल बरामद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending