Connect with us

छत्तीसगढ़

यात्री सुविधाओं, यात्रियों की संरक्षा एवं भविष्य में यात्रियों के लिए की जाने वाली प्लानिंग में सहायक- महाप्रबंधक निरिक्षण

Published

on

    बिलासपुर|  दिनांक 11 फरवरी, 2022 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार ने रायपुर रेल मंडल का वार्षिक निरीक्षण बिलासपुर-लखौली- रायपुर सेक्शन में किया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं संरक्षा, सुरक्षा की सुनिश्चितता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, स्थानीय संगठनों, यात्री संगठनों से महाप्रबंधक मिले। 

     महाप्रबंधक निरीक्षण स्पेशल में महाप्रबंधक महोदय बिलासपुर से प्रस्थान किये और सर्वप्रथम बिल्हा स्टेशन पर विधायक बिल्हा धर्मलाल कौशिक एवं अन्य संगठनों से यात्री सुविधाओं पर चर्चा की तत्पश्चात रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओ एवं स्टेशन पर चल रहे विकासात्मक कार्यों का जायजा लिए । इसके तत्पश्चात सेंट्रल रिले रूम ,पैनल रूम, रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया एवं नवनिर्मित गैंग टूल रूम एवं रेस्ट रूम, रेल आवास, बाल उद्यान एवं ओपन जिम, रेल कर्मचारियों के लिए रेल आवास का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में बिल्हा स्टेशन पर प्वाइंट एवं क्रासिंग एवं बिल्हा फाटक का निरीक्षण किया ।

     महाप्रबंधक ने शिवनाथ नदी पर बने, बिलासपुर - रायपुर सेक्शन के  दगोरी - निपनिया के मध्य स्थित ब्रिज नं. 462 अप शिवनाथ ब्रिज एवं दगोरी - निपनिया के मध्य कर्व का सघन निरीक्षण किया । इसके साथ ही सुरक्षा उपकरणो की जांच की । इसके  साथ ही कार्यस्थल पर कार्यरत इंजिनियरिंग विभाग के ट्रैकमेन कर्मचारियों से उनके कार्य प्रणाली पर संवाद किया। महाप्रबंधक महोदय ने बैकुंठ- सिलयारी के बीच किमी. एल. सी नंबर 401 कुंदरू फाटक का निरीक्षण किया।

    सिलियारी स्टेशन पर विधायक अनिता शर्मा ने महाप्रबंधक के समक्ष यात्रियों एवं ग्रमीणों कीसमस्याओं पर चर्चा की। महाप्रबंधक  ने लखौली स्टेशन पर यात्री सुविधाओ एवं रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया एवं नवनिर्मित ओपन पार्क एवं जिम का शुभारंभ किया। बहुविभागीय नवाचार प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमें लखौली स्टेशन पर ट्रैक मशीन के टेस्टिंग के प्रदर्शन, सुरक्षा उपकरणो की जांच की । 

   रायपुर स्टेशन पर माननीय विधायक सत्यनारायण शर्मा के प्रतिनिधि पंकज शर्मा भी महाप्रबंधक से रायपुर में भेंट कर यात्री सुविधाओं पर चर्चा की । स्थानीय प्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के सदस्यों, रेलवे यूनियनों ,व्यापारिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रेल विकासात्मक विषयों पर चर्चा की । महाप्रबंधक महोदय ने रायपुर स्टेशन पर मीडिया को संबोधित करते हुए निरीक्षण के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक निरीक्षण मुख्यालय से सभी विभागों के तकनीकी जानकार प्रधान विभागाध्यक्ष अपने अपने कार्य क्षेत्रों का निरीक्षण करते हैं, साथ ही इस दौरान जनप्रतिनिधियों से मिलकर यात्री सुविधाओं लोगों से जुड़ी समस्याओं एवं स्थानीय आकांक्षाओं की प्रत्यक्ष रूप से जानकारी होती है। जनप्रतिनिधियों एवं संगठनों से प्रत्यक्ष साक्षात्कार होता है यात्रियों की संरक्षा, यात्री सुविधाओं भविष्य में यात्रियों के लिए की जाने वाली प्लानिंग में यह निरिक्षण सहायक होता है, रेलवे का बहुमुखी विकास होता है। यह निरीक्षण सफलतापूर्वक रहा हमें अपने सेक्शन की कार्य प्रगति से हर्ष हुआ उपभोक्ताओं से जुड़ी सभी रेल आवश्यकताओं को पूरा करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।

       इस निरीक्षण में महाप्रबंधक  आलोक कुमार के साथ रायपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता, बिलासपुर मुख्यालय के सभी प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष एवं  रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें । यह निरीक्षण COVID -19 के नियमो का पालन करते हुए संपन्न किया गया । रायपुर रेल मंडल की मेडिकल टीम भी साथ में रही ।
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नए सिरे से किया गठन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 102 नए पॉजिटिव मरीज, 203 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज भी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल अनुसुईया उइके ने जल्द ही नक्सलवाद से निजात मिलने की उम्मीद जताई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending