छत्तीसगढ़
रमन सिंह ने सीएम बघेल पर कसा तंज, बोले- जब मैं केन्द्रीय मंत्री था, भूपेश बघेल ABCD नहीं जानते थे…
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बिलासपुर में एक प्रेसवार्ता में कहा है कि राज्य सरकार ने 3 सालों छत्तीसगढ़ को ठगने का काम किया है। धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू करने को लेकर किसानों ने विरोधी बताया है। पूरे छत्तीसगढ़ में माफियाराज चल रहा है, शासन ट्रांसफर उद्योग बनकर रह गया है। छत्तीसगढ़ में प्रशासन पंगु हो चुका है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में देर से धान खरीदी करने के कारण धान खराब हो रहा है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मेरी परख भूपेश बघेल से नहीं है, मैं 15 साल से मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवा दे चुका हूं। जब मैं केंद्रीय मंत्री हुआ करता था तब भूपेश बघेल को राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी, उस समय भूपेश बघेल राजनीति की ABCD तक नहीं जानते थे। प्रदेश में ढाई साल के भीतर जो राजनीतिक कल्चर शुरू हुआ है, वह छत्तीसगढ़ के ठीक विपरीत है।
डॉ. रमन ने कहा, छत्तीसगढ़ में डेवलपमेंट के सारे काम ठप्प पड़े हुए हैं। इससे जनता में खासा आक्रोश है। यहां छत्तीसगढ़ में अधिकारियों की पोस्टिंग के लिए बोली लगती है, इसके लिए भूपेश बघेल पूरी तरह जिम्मेदार हैं। छत्तीसगढ़ में 1 दिसम्बर से शुरू होने वाली धान खरीदी पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि जब भूपेश बघेल विपक्ष में थे, तब यही राज्य और केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर 1 नवम्बर से धान खरीदी करने की मांग करते थे, लेकिन अब वे खुद मुख्यमंत्री हैं, तो किसानों के धान को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री के कुर्सी का द्वंद चल रहा है। उत्तर प्रदेश में किसानों की मौत पर भूपेश बघेल 50-50 लाख रुपए की घोषणा करते हैं, मगर छत्तीसगढ़ में किसानों की मौत की उन्हें चिंता नहीं है। बस्तर के सिलगेर में 3 लोगों की मौत हुई है, उनके लिए भूपेश बघेल सरकार की तरफ से कोई घोषणा नहीं निकल रही है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश
-
Uncategorized5 days agoभाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
-
Uncategorized6 days agoछत्तीसगढ़ में नर्सिंग प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल को लिखा पत्र
-
Uncategorized22 hours agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized3 days agoपीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे
