Connect with us

छत्तीसगढ़

राजीव गांधी न्याय योजना से मजदूरों के घरों में खुशी का माहौल, कमिश्नर डॉ.अलंग ने वीडियो कॉन्फेंसिग के जरिये की मुलाकात 

Published

on

बिलासपुर. राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना से मजदूरों को काफी राहत मिली है। योजना की प्रथम किश्त की राशि 2 हजार रूपये उनके खातों में पहुंच चुकी है। राशि का उपयोग किसी ने बच्चे की पढ़ाई तो किसी ने कपड़े-लत्ते अथवा घरेलू सामान खरीदने में कर रहे हैं। कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज कोटा विकासखण्ड के योजना के कुछ हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए चर्चा कर उनका हाल-चाल पूछा।

श्रमिकों ने बताया कि जीवन में पहली बार उन्हें सरकार से इस तरह की सीधी मदद मिली है। अल्प आमदनी में किसी तरह गुजर बसर कर रहे हम जैसे गरीब लोगों के लिए सालाना 6 हजार रूपये बहुत बड़ी रकम है। इससे हम जैसे लाखों मजदूर परिवारों में खुशी की लहर है। इससे हमार जीवन स्तर बढ़ने के साथ सम्मान भी बढ़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को तत्परता से मदद दिलाने के लिए धन्यवाद दिये हैं।

यह भी पढ़ें   बालोद: पेड़ से लटका मिला युवक- युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

कमिश्नर डॉ. अलंग ने आज कोटा विकासखण्ड के 7-8 हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। उन्होंने करीब आधे घण्टे तक मजूदरों से उनकी रोजी-रोटी, आमदनी और बाल-बच्चों की शिक्षा, इलाज आदि के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली। ग्राम पटैता के मजदूर श्री रमेश साहू ने बताया कि वे गांव में ही कृषि मजदूरी कर जीवन-यापन करते हैं। वर्ष भर में 12-15 हजार की आमदनी हो जाती है। सालाना 6 हजार की राज्य सरकार की ओर से योजना के अंतर्गत राशि मिलने से जीवन आसानी से गुजर जायेगा। नवाडीह के रामसुरेश जगत ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि राज्य सरकार हम जैसे गरीब लोगों के लिए इस तरह की योजना लायेगी। लेकिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह संभव कर दिखाया और इसके भरोसे उनका जीवन सुखपूर्वक गुजर रहा है। घर में तीन बच्चे भी अच्छी पढ़ाई कर रहे हैं। इसी तरह के विचार श्री होरीलाल साहू, आनंद कुमार भट्ट एवं भागवत ने भी व्यक्त किये हैं। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्री अखिलेश साहू एवं श्रीमती अर्चना मिश्रा भी उपस्थित थीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं, कहाजेड श्रमिकों की मेहनत और समर्पण के प्रति सम्मान का दिन है
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बालोद: पेड़ से लटका मिला युवक- युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending