Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर: छत पर चढ़ने को लेकर विवाद, चाकू-ईंट मारकर युवक की हत्या, 2 घायल…

Published

on

रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में छत पर चढ़ने को लेकर एक युवक की चाकू और ईंट मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के मामले में पुलिस ने दो युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपी अभी भी फरार है। इस हमले में मो अहमद की मौत हुई है। घटना में मो अहमद का बेटा फैजान और प्रदीप यादव घायल हुए है।

मिली जानकारी के मुताबिक, देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में सतीश यादव ने अपने मकान में चार कमरे किराये पर दिया हुआ था। जिसमे ऊपर के एक मकान में पेंटिंग ठेकेदार मो. अहमद उम्र, उसका बेटा फैजान अहमद, प्रदीप यादव एवम 3 अन्य सभी गोरखपुर निवासी साथ में रहते थे। नीचे के दो मकान में देवनारायण विश्वकर्मा व उसका परिवार मूल निवासी रायखेड़ा खरोरा और सुरुज जलछत्री और उसका परिवार निवासी लोधिपारा किराये से रहते थे। रात में करीब 3 बजे अजय विश्वकर्मा उर्फ सोनू और मोहन विश्कर्मा उर्फ मोनू (पिता देवनारायण विश्वकर्मा) राजेन्द्र जलछत्री (सुरुज जलछत्री का बेटा) व इनका साथी कोमल निर्मलकर निवासी बाबूलाल चौक, छत पर चढ़ रहे थे। जिसे मो अहमद ने मना किया कि रोज ऊपर चढ़ते हो और रात में हल्ला करते हो जिस पर दोनों पक्षो में विवाद शुरू हो गया। जिस पर उक्त चारों के साथ देवनारायण विश्वकर्मा उसकी पत्नी सरिता विश्वकर्मा व सूरूज जलछत्री भी पहुंचे और सभी ने मिलकर मो अहमद उसके बेटे फैजान और उसी के साथ रहने वाले प्रदीप यादव के साथ चाकू और ईटा से मारपीट किया। तीनों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य दोनों की स्थित सामान्य है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिले में आयोजित वरिष्ठ आरक्षकों के लिए विवेचना प्रशिक्षण
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1074.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: सरकंडा पुलिस का सट्टा कारोबारियों पर शिकंजा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1074.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending