Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : प्रशासन अकादमी द्वारा वर्ष 2022-23 में 2975 प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण

Published

on

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा के संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2022-23 में अकादमी द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसी तरह वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

मुख्य सचिव ने कहा है कि प्रशिक्षण के दौरान राज्य शासन के सभी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को शासकीय कार्य के दौरान विभिन्न व्यवहारिक गतिविधियों को प्रशिक्षण में शामिल किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर्स का चयन पहले से ही कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को और अधिक रोचक बनाने के लिए छत्तीसगढ़ी जनऊला, क्विज, निबंध लेखन, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, भाषण जैसी विधाओं के आयोजन किया जाए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रशासन अकादमी द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान प्रशिक्षणार्थी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए ’जनऊला’ का आयोजन किया जा रहा है जो काफी लोकप्रिय हो रहा है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: धर्मांतरण के कथित मामले को लेकर आक्रामक हुआ 'भाजपा'

प्रशिक्षणार्थियों से छत्तीसगढ़ी की संस्कृति, ज्ञान और प्रशासनिक सहित अन्य व्यवहारिक ज्ञान के संबंध जनऊला के तहत रोचक ढंग से पहेलियां पूछी जाती है। इसमें प्रशिक्षणार्थी खासी रूचि ले रहे है।संचालक मंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी की महानिदेशक श्रीमती रेणु जी पिल्ले ने बताया कि वर्ष 2022-23 में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें करीब 2975 प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। इसी तरह से जे.एफ.सी./एफ.सी. कार्यक्रम के तहत ऑफलाइन एवं ऑनलाइन बैचों में 230 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। परिचयात्मक कार्यक्रम के तहत 979 प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न बैचों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। रिफ्रेसर कार्यक्रम के तहत 604 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें   18 से 44 आयु वर्ग को 'सीजी टीका’ पोर्टल से मिली सुविधा

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (2 से 5 दिवस) के कार्यक्रम के तहत राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचना के अधिकार, पब्लिक प्रोक्योरमेंट, आहरण एवं संवितरण अधिकारी के दायित्व एवं कर्त्तव्य ऑडिट बजट, भण्डार क्रय नियम एवं अपलेखन, सेवा भर्ती नियम, पदोन्नति और कार्यालय प्रबंधन सहित विभिन्न विभागों के अंतर्गत उपयोगी विभागीय गतिविधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासनिक अकादमी द्वारा वर्ष 2022-23 में प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न संस्थानों का विजिट कराया गया। प्रशिक्षणार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। संचालक मंडल की बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव एन.एन.एक्का, प्रशिक्षण अकादमी के संचालक टी.सी.महावर, संचालक मंडल के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, प्रदेश में इस दिन से शुरू होगी वंदेभारत ट्रेन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CM बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की गिरफ्तारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, बाँटी गई मिठाई… बोले- लगातार ब्राह्मण और हिंदू विरोधी अभद्र टिप्पणी कर रहे थे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   15 फ़रवरी 2022 राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending