Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर में जी-20 बैठक की व्यवस्थाओं के लिए प्रशासनिक तैयारियां, मुख्य सचिव ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति की ली बैठक

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 18-19 सितम्बर 2023 को जी-20 देशों के कार्य समूह की बैठक का आयोजन प्रस्तावित है। बैठकों की तमाम व्यवस्थाओं के समन्वय हेतु प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने जी-20 की बैठक की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त किए राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों से बैठक की व्यवस्थाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

जी-20 की बैठक से पूर्व राजधानी के महत्वपूर्ण मार्गों की साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, जी-20 की बैठक में आने वाले विदेशी डेलीगेट्स के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में व्यापक चर्चा की एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि एयरपोर्ट से बैठक के लिए प्रस्तावित स्थल होटल मेयफेयर तक छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों को होर्डिंग्स के माध्यम से प्रदर्शित करने की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: इंस्टाग्राम में Video पोस्ट करना तीन लड़कियों को पड़ा भारी, बदमाशों ने अश्लील वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

मुख्य सचिव ने राज्य के नोडल अधिकारियों को जी-20 की बैठकों के लिए भारत सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अभी से तमाम व्यवस्थाओं की तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से जुडे़ विभिन्न अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

इसी तरह से संस्कृति और विविधता प्रदर्शित करने, सड़कों के किनारों दीवारों पर कलात्मक पेंटिंग एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिए। जी-20 थीम वाले शिल्प मेले, नृत्य और संगीत, पर्यटन स्थल के प्रमोशन वीडियो तैयार करने एवं जी-20 की बैठक हेतु समन्वय के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में चल रही हिंदुत्व विरोधी सरकार : धरमलाल कौशिक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Health Tips: आंखों की रोशनी बढ़ाने में बेहद फायदेमंद हैं योगासन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending