Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर में मारपीट कर व्यापारी से 50 लाख की लूट का मामला, 2 नाबालिग साहित 10 बदमाश गिरफ्तार

Published

on

रायपुर। राजधानी रायपुर के डुमरतराई में कारोबारी से हुई 50 लाख की लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। वारदात में शामिल 8 लुटेरें और 2 एटीएम कार्ड से पैसा निकालने वाले कुल 10 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 6 लाख नगदी बरामद की है। मामला माना थाना क्षेत्र का है। बता दें कि 16 मई को डुमरतराई में अनाज व्यापारी नरेंद्र खेतपाल से डुमरतराई स्थित अपनी दुकान से दो पहिया वाहन में नगद रकम लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान मिंटू स्कूल के पास अज्ञात लुटेरों ने मारपीट कर 50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। मामले में कुछ बाइक पर सवार अज्ञात लुटेरे सवार थे। लुटेरों ने कारोबारी को सड़क पर रोककर लात, घूंसे और डंडे से सिर पर हमला कर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। इसके बाद कारोबारी ने इसकी जानकारी अपने बेटे कृष्ण खेतपाल को दी। फिर माना थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच पड़ताल के बाद शनिवार को 8 लुटेरें और 2 एटीएम कार्ड से पैसा निकालने वाले कुल 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें   CG: सरकार के लिए गले की हड्डी बना अधूरा स्काईवॉक और शराबबंदी का वादा, विपक्ष ने पूछे ये सवाल

प्लानिंग के साथ लूट

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान टीम को डूमरतराई थोक बाजार में काम करने वाले देवेन्द्र धृतलहरे और अजय उर्फ अज्जू के बारे में पता चला। टीम को पता लगा कि ये लोग गायब हैं और आपराधिक आदतों वाले भी। डूमरतराई में ही लूट के शिकार हुए कारोबारी नरेंद्र खेतपाल की दुकान है। जांच टीम ने देवेन्द्र धृतलहरे और अजय को ढूंढना शुरू किया। इस बीच पुलिस को अभनपुर के केन्द्री में रहने वाले शिव कुमार कोसले के बारे में पता चला। ये बात पुख्ता हुई कि ये भी इस कांड में शामिल है। पुलिस ने शिव को अभनपुर जाकर पकड़ा। शिव ने बताया कि पूरी घटना के मास्टर माइंड देवेन्द्र धृतलहरे और अजय हैं। ये दोनों जानते थे कि कारोबारी नरेंद्र अक्सर अपनी दुकान बंद करने के बाद कैश लेकर घर जाता है। घटना के 10 दिन पहले दोनों ने शिव से संपर्क किया और प्लानिंग शुरू हुई। शिव ने पुलिस को बताया कि माना तूता रोड़ के पास जंगल में सभी की मुलाकात होती थी। सब यहीं बैठकर लूट की वारदात को कैसे अंजाम देना है, इसकी प्लानिंग करते थे। शिव ने ही अपने इलाके के बाकी लड़कों को इस वारदात को अंजाम देने के लिए राजी किया। घटना के बाद सभी अलग-अलग फरार हो गए। वारदात के दो दिन बाद आरोपी देवेन्द्र, अजय और शिव ने लूट की रकम आपस में बांट ली थी। कैश बैग में इन बदमाशों को कारोबारी का एटीएम कार्ड एवं बैंक पास बुक भी मिला। बदमाशों को कारोबारी की बैंक डीटेल्स भी मिल गई थी। इसके बाद शिव कुमार अपने साथी शशिकांत और बनवारी के साथ एटीएम गया और कारोबारी के खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: सीएम बघेल ने पांच दिवसीय प्रति सप्ताह प्रणाली पर कार्य करने की कि घोषणा

इस कांड को अंजाम देने वाले मास्टर माइंड आरोपी देवेन्द्र धृतलहरे, अजय उर्फ अज्जू और तिलक अब भी फरार हैं। पकड़े गए बदमाशों में शिव कुमार कोसले, मनीष यादव, टिकेश चतुर्वेदी, सूरज महेश्वर, नरेन्द्र बंजारे, अगम दास कोसले, शशिकांत चतुर्वेदी, बनवारी यादव और दो नाबालिग शामिल हैं। ये सभी अभनपुर और मुजगहन के रहने वाले हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरोना जागरूकता के लिये 'रोको अऊ टोको' अभियान की हुई शुरूआत, कलेक्टर ने दिखाई प्रचार रथ को हरी झंडी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दीवार गिरने से तीन मासूम भाईयों की मौत, परिवार में मातम का माहौल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: एयरपोर्ट पर कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में एरोड्रम और पर्यावरण समिति की सफल बैठक"
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending