Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर: 3 लाख 19 हजार 739 निवेशकों से 274 चिटफंड कंपनियों द्वारा की गई है ठगी

Published

on

रायपुर। रायपुर जिले में 274 चिटफंड कंपनियों ने 3 लाख 19 हजार 739 निवेशकों से 10 अरब 32 करोड़ 99 लाख रुपए की ठगी की गई है। जिला प्रशासन अब तक चिटफंड कंपनियों की संपत्ति नीलामी करने के बाद 9866 निवेशकों को सिर्फ 4 करोड़ 14 रुपए ही लौटा पाया है, वहीं संपत्ति नीलामी की 3 करोड़ 54 लाख रुपए से अधिक की राशि प्रशासन के खाते में जमा है, जिसे अब तक निवेशकों को लौटाया नहीं गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर चिटफंड कंपनियों में अपनी मेहनत की कमाई का निवेश करने वाले लोगों को उनकी राशि वापस दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अब तक की गई कार्रवाई का गुरुवार को कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने समीक्षा की। इस समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक सात चिटफंड कंपनियों की संपत्तियां नीलाम की गई है। इससे प्राप्त कुल 4 करोड़ 14 लाख 97 हजार 304 रुपए की राशि उन कंपनियों के शिकार हुए 9866 निवेशकों को लौटा दी है।

यह भी पढ़ें   गलत रिपोर्टिंग की बड़ी सजा! इस न्यूज चैनल को लगा 6450 करोड़ का जुर्माना

सात में सिर्फ एक कंपनी की नीलामी राशि निवेशकों को लौटाई

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार नीलाम की गई सात कंपनियों में देवयानी प्राॅपर्टी प्राइवेट लिमिटेड की संपत्तियों की नीलामी से 4 करोड़ 14 लाख 97 हजार 304 रुपए मिले हैं, जिन्हें जिले के 9 हजार 866 निवेशकों को लौटाया गया है। इसी प्रकार गोल्ड की इन्फ्रावेंचर लिमिटेड एवं बेसिड बेनिफिट लिमिटेड की संपत्तियों की नीलामी से 81 लाख, निर्मल इंफ्रा होम काॅर्पोरेशन लिमिटेड की संपत्ति की नीलामी से 51 लाख 51 हजार, आरोग्य धनवर्षा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति की नीलामी से 11 लाख 85 हजार और शुष्क इंडिया कंपनी लिमिटेड की संपत्ति नीलामी से 2 करोड़ 10 लाख 12 हजार रुपए कुल 3 करोड़ 54 लाख 48 हजार रुपए शासकीय खाते में जमा हुए हैं। इस राशि को अभी तक निवेशकों को नहीं लौटाया गया है।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल ने प्रोफेसर सदानंद शाही को शंकराचार्य विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया

दो कंपनियों की नीलामी पर स्टे

अधिकारियों के अनुसार एचबीएन डेयरीज एण्ड एलाइड लिमिटेड की संपत्ति की भी नीलामी पूरी कर ली गई है। इस कंपनी की संपत्ति 10 करोड़ 30 लाख रुपये में नीलाम हुई है, परंतु कंपनी ने एनसीएलटी से नीलामी के विरुद्ध स्थगन प्राप्त कर लिया है। इसी प्रकार किम इंफ्रा डेवलपर्स लिमिटेड और नेक्टर कमर्शियल एस्टेट लिमिटेड कंपनी की संपत्ति भी 1 करोड़ 54 लाख 40 हजार रुपए में नीलाम की जा चुकी है। कंपनी ने इसके विरुद्ध बिलासपुर उच्च न्यायालय से स्टे लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल में जलगांव यार्ड का रिमोडिंग का कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल ने प्रोफेसर सदानंद शाही को शंकराचार्य विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending