Connect with us

छत्तीसगढ़

लुकाछिपी का खेल खिलाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुरप्रार्थी दिनांक-16/02/2022 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना 16/02/2022 के करीबन 12ः00 बजे से 01ः00 बजे के बीच आरोपी (पड़ोसी) द्वारा इसकी 07 वर्ष की छोटी बच्ची के साथ अपने मकान में लुकाछिपी खेलने के बहाने मकान की लाईट को बंद कर दरवाजा का कुण्डी लगाकर उसके कपड़े को उतारकर अश्लील हरकत किया है, जिसकी सूचना पीड़िता बच्ची के द्वारा प्रार्थी एवं उसके पिता को दिया गया है, की रिपोर्ट पर थाना कोनी में आरोपी के विरुद्ध धारा-354, 342 भादवि, 08 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एस.एस.पी. , पारुल माथुर के द्वारा आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने के निर्देश पर ए.एस.पी.(शहर), उमेश कश्यप, सी.एस.पी., सरकण्डा, स्नेहिल साहू केे मार्गदर्शन पर निरीक्षक थाना प्रभारी सुनील तिर्की के कुशल नेतृत्व पर प्रकरण के आरोपी, जो घटना दिनांक से गिरप्तारी के भय से फरार था तथा अपना मोबाईल फोन बंद कर लगातार स्थान बदलकर लुकछिप रहा था, जिसे थाना कोनी, थाना सरकण्डा के स्टाफ एवं साइबर सेल के सहयोग से जबड़ापारा, सरकण्डा में दिनांक 18/02/22 घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   रेल कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु खरसिया स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस गांव में कोई युवा नहीं! केवल महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग ही रहते हैं...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: थाना तोरवा पुलिस की जुआ कार्यवाही, जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोरबा : पीएटी-पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा पांच जून को, कोरबा शहर में चार परीक्षा केंद्रों में एक हजार 477 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending