छत्तीसगढ़
लूट का आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम
नाम आरोपी:-
रमाकांत सिंह पिता सुरेश सिंह, उम्र 43 वर्ष, सा.उस्लापुर, आसमा सिटी, मकान नं.-154, थाना सकरी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी उमेश राम पिता मोती मोची, निवासी-खैरादौहार नौरोडाबाजार जिला पालमू झारखण्ड भारत का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना 18/08/2022 को रात्रि करीबन 22.30 बजे ट्रेलर वाहन क्रमांक CG13AL 4705 एवं ट्रेलर वाहन क्रमांक CG13AF 7864 का चालक दिलीप उरांव एवं ट्रेलर वाहन क्रमांक CG13AL 6010 का चालक कुलदीप उरांव तीनो ट्रेलर वाहन रायगढ से कोयला लोड कर लोखंउी बिलासपुर आ रहे थे कि तुर्काडीह ब्रिज के पास कार क्रमांक CG10BJ 4330 जिसमे आगे-पीछे पुलिस स्टीकर (लाल-नीला पटटी)लगा हुआ था जिससे तीन अज्ञात लडके आकर हाथ दिखाकर ट्रेलर को रोककर प्रार्थी से बिल्टी एवं 5000 रूपये का मांग करने लगे नही देने पर जबरदस्ती नीचे उतार कर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी के शर्ट के सामने जेब मे रखे 21000 रूपये को एवं मेरे साथी ट्रेलर चालक से भी बिल्टी लूट कर भाग गये ।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए हालात से उ.म.नि. एवं व.पु.अ. पारुल माथुर को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया, जिस पर अ.पु.अ. शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं न.पु.अ. सरकण्डा, स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन एवं उपनिरीक्षक थाना प्रभारी कोनी ओमप्रकाश सिह के कुशल नेतृत्व में विवेचना के दौरान घटनास्थल जाकर आसपास पता तलाश की जा रही थी, मुखबीर से सूचना मिली कि प्रकरण आरोपी रमाकांत सिंह रिवर व्यू कालोनी के आसपास घुम रहा है, की सूचना पर हमराह स्टाफ के दबिश देकर घेराबंदी पर रमाकांत सिंह को पकड़कर थाना लाया गया, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया तथा लूटे गये बिल्टी की छायाप्रति एवं नगदी 1050 रुपये पेश किया, जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी रमाकांत सिंह को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण का अन्य आरोपी सुरेन्द्र कुमार पटेल की पतासाजी की जा रही है ।
विशेष योगदान:-उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिह, सउनि फुलेश्वर सिह सिदार,, आर.1332 समारु लकड़ा, आर.1214 आशीष राठौर, आर.1216 महादेव कुजूर, आर.1357 राकेश साहू।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
