Connect with us

छत्तीसगढ़

वन विभाग की कर्रवाई, लगभग सवा लाख रूपए के 114 नग सागौन चिरान जप्त

Published

on

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत बीजापुर वनमंडल के भोपालपटनम से तारलागुडा मार्ग पर वन कर्मचारियों द्वारा नियमित रात्रि गश्त के दौरान गत दिवस रविवार की सुबह तड़के 4 बजे सफ़ेद रंग की एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दी।

वन कर्मचारियों को संदेह होने पर उनके द्वारा वाहन रोककर सूक्ष्मता से जांच की गई। जांच करने पर पाया गया कि आरोपियों द्वारा गुमराह करने के लिए पिकअप वाहन में उपर सब्जी रखकर नीचे खुफिया कम्पार्टमेंट बनाकर फ़िल्मी तरीके से 16 नग अवैध सागौन चिरान तस्करी कर ले जाया जा रहा था। कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर अवैध सागौन चिरान 0.64 घनमीटर एवं पिकअप वाहन एपी 04 व्ही 7816 के जप्ती की कार्रवाई की गई। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त चिरान भोपालपटनम के ग्राम लिंगापुर से लाना बताया गया।

यह भी पढ़ें   20 अगस्त अमित शाह, 26 को खड़गे 2 सितंबर को राहुल गांधी और 19 को वेणुगोपाल आएंगे छत्तीसगढ़

दल द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम लिंगापुर में एक जर्जर भवन से दोपहर 1 बजे 114 नग सागौन चिरान 1.92 घनमीटर जप्त किया गया। जप्त किये गये चिरान का अनुमानित मूल्य करीब एक लाख तीस हजार रूपये है।प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव के निर्देशानुसार, मुख्य वन संरक्षक मो. शाहिद के कुशल मार्गदर्शन एवं वनमंडलाधिकारी अशोक पटेल के नेतृत्व में उपवनमंडल भोपालपटनम की टीम द्वारा अवैध सागौन तस्करी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से नियमित गश्त कर तस्करों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम एवं लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   फर्जी सीबीआई अफसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह के फरार आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन"
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल में ​निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन, तीन दिन बाद है लास्ट डेट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पैसे की लेनदेन पर हत्या करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending