Connect with us

Uncategorized

विदेश से छत्तीसगढ़ लौटे लोगों के मोबाइल नंबर बंद, मचा हड़कंप

Published

on

रायपुर। प्रदेश में कोरोना के मामले दिनों-दिन बढ़ते नजर आ रहे है। वहीं जांच में आज कोरोना के 37 नए मामले आये है। वहीं बीते बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 20 नए मरीज पाए गए थे। आज 17 नए मरीजों की संख्या बढ़ी है। रायपुर की बात करें तो बुधवार को 2 मरीज, राजनांदगांव में 2, दुर्ग में 3, बिलासपुर में 3 पाए गए थे। आज दुर्ग में 8, राजनांदगांव 5, रायपुर में 6 और बिलासपुर में 0 मरीज मिले है। अच्छी बात ये हैं कि, बुधवार और गुरुवार को कोरोना पीड़ित एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

ओमिक्रॉन(Omicron) ने भारत में दस्तक दे दी है। वही छत्तीसगढ़ हाई अलर्ट पर है। इसी बीच बड़ी खबर ये है कि विदेश से लौटने के बाद 18 लोगों ने अपना मोबाइल नंबर ही बंद कर दिया है। अब प्रशासन के सामने ये मुसीबत है कि वे उन्हें कैसे ढूंढें। उनकी पतासाजी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को लिस्ट सौंपी है।

यह भी पढ़ें   Amleshwar murder case: पुलिस ने दो संदेहियों को किया गिरफ्तार, जल्द होगा मामले का खुलासा

दरअसल, नए कोरोना वेरिएंट ओमिक्रॉन की पहचान के बाद 166 लोग विदेश से छत्तीसगढ़ लौटे हैं इनमें से 76 लोग रायपुर आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन 76 लोगों को पता लगाया तो 18 लोगों ने मोबाइल नंबर बंद कर दिया है। बाकी के 58 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इसके साथ ही जिन लोगों के मोबाइल बंद हैं, क्वारंटाइन लोगों की जांच और मॉनिटरिंग के लिए एक-एक एएनएम की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से तय गाइडलाइन के मुताबिक 7 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरा होने के बाद 8 वें दिन फिर से इनका सैंपल लेकर जांच कराया जाएगा। इस दौरान रायपुर मेडिकल कॉलेज या एम्स के माध्यम से इनके सैंपल की जिनोम सिक्वेंसिंग भी करवाई जाएगी। इसके साथ ही गुरुवार को रायपुर में 6 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें दो लोगों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। वहीं एक ने अपना गलत नंबर दिया है और दूसरे ने फोन रिसीव नहीं किया। बाकी के दो में से एक अस्पताल में भर्ती है, वहीं दूसरा क्वारंटाइन है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ मन की बात ‘ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड के जरिए आज एक बार फिर से देश के लोगों को कई अहम संदेश दिए. पीएम मोदी ने कहा कि कल यानी 28 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने जा रहे हैं. आज का भारत पहले वाला नहीं है, बल्कि आतंक का करारा जवाब देता है. उन्होंने कहा कि LoC के पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की, उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई थी.

पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं कर सकता. हमने आतंक पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है.  उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, जनगणना और अशोक सिंघल समेत कई मुद्दों पर बात की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया. ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में पीएम मोदी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र किया. मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में बालाकोट की एयर स्ट्राइक से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक भारत ने बार-बार ये स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर आतंकवादी भारत पर आंख उठाएंगे, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें   सस्ता डेटा, AI स्किल ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, ₹1 लाख करोड़ का फंड… लाल क‍िले से Gen-Z के लिए पीएम मोदी ने ‘युवा मिशन’ का किया ऐलान

अब आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीति लेकर चल रहा है, और हम इसके नतीजे भी देख रहे हैं. आतंकवादी हमलों के कारण भारत ने लंबे समय तक जिस पीड़ा को झेला, सर्जिकल स्ट्राइक उस दर्द के खिलाफ हमारी निर्णायक प्रतिक्रिया थी.

Continue Reading

Uncategorized

Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर

Published

on

Bank Open on Sunday: देश में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल (bank strike) को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाया है. रविवार 27 सितंबर 2026 को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के सरकारी बैंक और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. इसके वावजूद भी मन में यह ख्याल उभरता है कि इस दिन प्राइवेट बैंक की क्या दिनचर्या रहेगी. आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

28-30 सितंबर की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले RBI के आदेश पर रविवार, 27 सितंबर को सरकारी बैंक खुलेंगे और एक सामान्य दिनों कि ही तरह कामकाज भी होगा.28 सितंबर से 30 सितंबर के बीच प्रस्तावित पूरे देशभर में हड़ताल के कारण लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है. तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आम जनता को एक बड़ी राहत दी है.

यह भी पढ़ें   गुटखा खाकर बच्चों को पढ़ाती है शिक्षिका... फिर हुआ कुछ ऎसा
Continue Reading

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

Published

on

छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद अब व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश पत्र जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, व्याख्याता के इन पदों पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों में भर्ती की जाएगी।

ई और टी संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे पद
कुल 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग के स्कूलों में, जबकि 430 पद टी-संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विषयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें   छेड़छाड़ का आरोपी बीपीएम हटाया गया, कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया

कर्मचारी चयन मंडल कराएगा लिखित परीक्षा
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अभी इंतजार करना होगा। आवेदन की तिथि अलग से जारी की जाएगी।


पदों की जानकारी निम्नानुसार है :-

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending