Connect with us

छत्तीसगढ़

विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु एबीवीपी ने उच्च शिक्षा विभाग एवं कुलपति के नाम से सौंपा ज्ञापन

Published

on

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैजैपुर ने आज तहसीलदार महोदय जी के द्वारा उच्च शिक्षा विभाग उमेश पटेल जी के नाम तथा कुल कुलपति शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के नाम ज्ञापन सौंपा है। यह शासकीय नवीन महाविद्यालय जैजैपुर के समक्ष सौंपा गया है जिसमें 2 महीना से प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है अभी भी जैजैपुर कॉलेज में समस्त कक्षा में 50% से ज्यादा छात्र/छात्रों का प्रवेश अभी तक नहीं हो पाया है जिसके कारण क्षेत्र के तमाम छात्र छात्राएं दर-दर भटक रहे हैं विद्यार्थी परिषद व अन्य संगठनों को बार-बार फोन करके आगरा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

कॉलेज में जाकर प्राचार्य एवं प्रोफेसरों से निवेदन कर रहे हैं कि हमारा एडमिशन कब होगा और किस तिथि में होगा महाविद्यालय का कहना है अभी जितने भी रिक्त सीटें हैं उनमें लिस्ट निकाला जाएगा अंतिम चरण तक लिस्ट निकाला जाएगा जबकि यह नियम होता है कि चौथे लिस्ट के बाद जितना भी बचा रिक्त सीट होते हैं उनमे सामान्य प्रवेश दिया जाता है पढ़ने लिखने वाले छात्र हैं एडमिशन लेना चाहते हैं परंतु छात्र-छात्राएं हाईएस्ट परसेंट लाए हुए हैं।

उनका लिस्ट में नाम निकला हुआ है लेकिन हर लिस्ट में कुछ ही परसेंट छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिए हैं जिस कारण अभी भी पूरा 50% सीट बचा हुआ है सभी समस्याओं को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुलपति एवं उच्च शिक्षा विभाग से आग्रह किया गया है कि जल्द ही कुछ निर्णय लेकर जैजैपुर कॉलेज में सामान्य प्रवेश दिलाया जाए जिसे छात्र-छात्राएं शिक्षा से वंचित ना हो उनका भविष्य बन जाए ज्ञापन के दौरान नगर अध्यक्ष अनिल सोनवानी नगर मंत्री कोमल चंद्रा कार्यालय मंत्री विकास चंद्रा हमारे सर जी संदीप खांडे तथा सुमित ,सरिता, विनोद युवराज अजय,कंचन समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोटा पुलिस एवं एयू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान मे चलाया गया ग्रामीण जागरूकता अभियान, सैकड़ों ग्रामीणों को किया गया जागरूक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 744.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   होली पर मौसम ने बदला रंग, दिल्ली में बादल, मुंबई समेत इन राज्यों में होगी बारिश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending