Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब पीने के लिये पैसे की मांग और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाला आरोपी चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे

Published

on

बिलासपुर। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.01.2023 को प्रार्थी दुमेन्द्र कामले निवासी बंधवापारा भंडारी प्लॉट के पास सरकंडा बिलासपुर द्वारा आरोपी महेश साहू उर्फ भोला साहू निवासी बंधवापारा भंडारी प्लॉट के पास सरकंडा बिलासपुर के विरूद्ध शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने और नही देने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 103 / 2022 धारा 294, 506 बी, 327 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा पूजा कुमार को दी गई जिस पर तत्काल आरोपी की धरपकड कर गिरफतारी करने के निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की लगातार पता तलाश की जाकर आरोपी महेश साहू उर्फ भोला साहू पिता मुन्ना लाल साहू उम्र 26 साल साकिन बंधवापारा भंडारी प्लॉट के पास सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने से आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

यह भी पढ़ें   आईटीआई कोनी में प्रवेश की अंतिम तिथि 8 अगस्त तक

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह सउनि देवेन्द्र तिवारी, प्र. आर. विनोद यादव प्रमोद सिंह आरक्षक अशफाक अली, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिक सोनू पाल का विशेष योगदान रहा ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दिल्ली पुलिस और CISF की भर्ती के लिए परीक्षा दो मई को
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश ने स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें दी श्रद्धांजलि
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर खुला छत्तीसगढ़िया कोसा सिल्क साड़ी का स्टोर, खरीददारों की भारी भीड़
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending