Connect with us

छत्तीसगढ़

सार्वभौम पीडीएस से हर परिवार को मिल रही है खाद्य सुरक्षा की गारंटी

Published

on



बिलासपुर। राज्य सरकार के सार्वभौम सार्वजनिक वितरण के जरिए छत्तीसगढ़ के हर परिवार को खाद्य सुरक्षा की गारंटी मिल रही है। बिलासपुर जिले में 4 लाख 84 हजार 355 राशनकार्डधारी योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

इस महत्वाकांक्षी योजना से न केवल गरीब परिवारों को न्यूनतम दर पर पर्याप्त खाद्यान्न व जरूरी सामग्री मिल रही है, अपितु सामान्य परिवारों को भी एपीएल कार्ड के जरिए 35 किलों खाद्यान्न प्रत्येक माह उपलब्ध हो रहा है। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के कारण रोज कमाने तथा खाने एवं कम आय वाले लोगों की सबसे बड़ी समस्या भोजन को लेकर थी। ऐसे वर्ग के लोगों के लिए सार्वभौम पीडीएस योजना बहुत ही मदद्गार साबित हुई।
बिलासपुर जिले में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 एवं छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के 4 लाख 84 हजार 355 राशनकार्ड जारी किए गए हैं। जिसमें 89 हजार 245 अंत्योदय राशनकार्ड, 3 हजार 777 निराश्रत राशनकार्ड, 3 लाख 16 हजार 934 प्राथमिकता वाले कार्ड, 714 निःशक्तजन कार्ड और 73 हजार 685 एपीएल कार्ड जारी किए गए है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में 95 प्रतिशत कोविड संक्रमित हुए स्वस्थ, होम आईसोलेशन में रहते हुए 54 हजार 521 मरीजों ने कोरोना को हराया


अंत्योदय परिवारों को प्रत्येक माह 35 किलो चावल एक रूपए प्रति किलो के दाम पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तरह 5 रूपए प्रति किलो के दाम पर अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा क्षेत्र के अंत्योदय श्रेणी के हितग्राहियों को प्रत्येक माह दो किलो चना दिया जाता है। अनुसूचित क्षेत्र में इन हितग्राहियों को 2 किलो प्रति परिवार और गैर एवं अनुसूचित क्षेत्र में एक किलो प्रति परिवार रिफाइंड आयोडाइड नमक मुफ्त में दिया जाता है।
प्राथमिकता कार्डधारी परिवारों को एक सदस्य वाले राशनकार्ड हेतु 10 किलो, दो सदस्य वाले राशनकार्ड हेतु 20 किलो, तीन से पांच सदस्य वाले राशनकार्ड हेतु 35 किलो और पांच से अधिक सदस्य वाले राशनकार्ड हेतु प्रत्येक सदस्य को 7 किलो चावल, एक रूपए किलो में प्रत्येक माह दिया जा रहा है। अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा क्षेत्र के प्राथमिकता वाले परिवारों को 5 रूपए प्रति किलो के दाम पर 2 किलो चना भी प्रत्येक परिवार को दिया जाता है। प्राथमिकता वाले परिवारों को अनुसूचित क्षेत्र में 2 किलो और गैर अनुसूचित क्षेत्र में 1 किलो रिफाइंड आयोडाइड नमक प्रत्येक माह मुफ्त में दिया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने अभिनव पहल करते हुए सामान्य परिवारों को भी 10 रूपए प्रति किलो चावल देने की व्यवस्था की है। एक सदस्य वाले एपीएल कार्ड हेतु 10 किलो प्रति माह, दो सदस्य वाले राशनकार्ड हेतु 20 किलो प्रति माह, तीन एवं अधिक सदस्य वाले एपीएल राशनकार्ड हेतु 35 किलो चावल प्रति माह उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिले में 668 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से सार्वभौम पीडीएस का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों में 242 दुकानें सहकारी समितियों द्वारा संचालित है। इसी तरह महिला स्व सहायता समूहों द्वारा 212 और ग्राम पंचायतों द्वारा 212 दुकानें तथा 714 दुकानें निःशक्तजनों द्वारा संचालित है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Raipur: चौपाटी के खिलाफ भाजपा का धरना ख़त्म
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   11 मार्च राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक, लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा की बनी रणनीति
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending