छत्तीसगढ़
बिलासपुर मंडल के खरसिया-राबर्टसन सेक्शन में चल रहे कार्य के कारण इन ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत खरसिया-राबर्टसन सेक्शन में चौथीलाइन कनेक्टीविटी का कार्य दिनांक 16 जनवरी 2022 से 24 जनवरी 2022 तक किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी।
इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली गाडियां:-
1) दिनांक 15 जनवरी 2022 से 24 जनवरी 2022 तक गाडी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2) दिनांक 16 जनवरी 2022 से 25 जनवरी 2022 तक गाडी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
3) दिनांक 21 जनवरी 2022 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4) दिनांक 23 जनवरी 2022 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5) दिनांक 17 व 24 जनवरी 2022 को नांदेड़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12767 नांदेड़- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6) दिनांक 19 व 26 जनवरी 2022 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7) दिनांक 18 जनवरी 2022 को इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
8) दिनांक 20 जनवरी 2022 को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9) दिनांक 20 जनवरी 2022 को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10) दिनांक 23 जनवरी 2022 को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11) दिनांक 21 जनवरी 2022 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12) दिनांक 23 जनवरी 2022 को पटना से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13) दिनांक 19 जनवरी 2022 को रानी कमलापति(हबीबगंज) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति(हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14) दिनांक 20 जनवरी 2022 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति(हबीबगंज) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15) दिनांक 15 व 22 जनवरी 2022 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16) दिनांक 17 व 24 जनवरी 2022 को पुणे से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
देरी से रवाना होने वाली गाडियाँ –
01) दिनांक 15 जनवरी 2022 से 21 जनवरी 2022 तक पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी |
02) दिनांक 20 व 22 जनवरी 2022 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी |
03) दिनांक 17, 18, 19 व 21 जनवरी 2022 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी |
04) दिनांक 15 जनवरी 2022 से 21 जनवरी 2022 तक राजेन्द्रनगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी |
05) दिनांक 18 व 22 जनवरी 2022 को सिकंदराबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी |
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ –
1) दिनांक 18, 21 व 22 जनवरी 2022 को विशाखापट्टनम से चलने वाली गाडी संख्या 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग संबलपुर-टीटलागढ़-लखोली-रायपुर-बिलासपुर के रास्ते चलेगी |
2) दिनांक 19, 22 व 23 जनवरी 2022 को अमृतसर से चलने वाली गाडी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-रायपुर-लखोली-टीटलागढ़ संबलपुर के रास्ते चलेगी |
3) दिनांक 15 जनवरी 2022 से 23 जनवरी 2022 तक सीएसएमटी से चलने वाली गाडी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-लखोली-टीटलागढ़ संबलपुर-झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी |
4) दिनांक 16 जनवरी 2022 से 24 जनवरी 2022 तक हावड़ा से चलने वाली गाडी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-संबलपुर-टीटलागढ़-लखोली-रायपुर के रास्ते चलेगी |
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
