Connect with us

छत्तीसगढ़

सिंहदेव को 60 दिन के लिए उप मुख्यमंत्री बनाकर झुनझुना पकड़ाया – पूर्व सीएम रमन सिंह

Published

on

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने पत्रकारवार्ता कर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कल देर शाम को कांग्रेस ने एक फरमान जारी करके टीएस सिंहदेव को एक अनौपचारिक पद दिया है, छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार है। वह भी 120 दिन के लिए जिसमें से 2 महीने आचार संहिता में लग जाएंगे तो बाकी 60 दिन के लिए उप मुख्यमंत्री बनाकर बाबा को झुनझुना पकड़ा दिया गया है और बाबा भी बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। हालाकि पहले भी उनकी हालत क्या थी वह बार-बार व्यक्त कर चुके है, ढाई साल का वादा था जो पूरा नही हुआ। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस की हालत पूरे छत्तीसगढ़ में सुकमा से लेकर सरगुजा तक खराब है सारे सर्वे रिपोर्ट यह बता चुके हैं कि कांग्रेस दुबारा लौटकर नहीं आ रही है। कांग्रेस में चिंतन के दौर के बाद एक बड़ा निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री के पद से भूपेश बघेल का चेहरा हटा दिया गया इसका मतलब यह है कि जिस भूपेश पर भरोसा है का नारा लगता रहा है अब यह तय हो गया भूपेश है तो भ्रष्टाचार है और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने भी स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें   Hartalika Teej 2023: आज हरतालिका तीज पर करें शिव चालीसा का पाठ और आरती, सभी संकटों से मिलेगी मुक्ति

इसका नतीजा यह हुआ कि जो कांग्रेस कहती थी कि भाजपा का सीएम फेस कौन? उनको मजबूरी में कहना पड़ा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा नहीं सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और मुझे लगता है कि आज सामूहिक नेतृत्व का प्रश्न जब छत्तीसगढ़ में आ गया है तो यह मान लिया जाए कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर से केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा उठ चुका है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह पद स्थापना जो हुई है वो राज्य के भले के लिए नहीं बल्कि सिर्फ महत्वकांक्षा की पुष्टि के लिए हुई है जिसका प्रदेश की राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा नंदकुमार साय के छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस नंदकुमार साय ने यह कहकर भाजपा से विदा लिया कि उन्हें भाजपा में महत्व नहीं दिया जा रहा उनको भाजपा ने जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद दिया था, आज कांग्रेस में रहकर उन्हें निगम मंडल के एक पद पर संतुष्ट होना पड़ रहा है, इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: ड्रिप सिंचाई प्रणाली लगाने से बनस गंगबेर के आए अच्छे दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी, प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन तथा सामग्री के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या! धारदार हथियार से गला रेत कर शव को खुलेआम गांव में फेंका
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending