Connect with us

छत्तीसगढ़

सिरगिट्टी पुलिस की बडी कार्यवाही, 2 मामलों मे चोरी करने वाले व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही

Published

on

अपराध क्रमांक – 286/2022 धारा 457,380,427,34 भादवि

’’ सिरगिट्टी पुलिस की बडी कार्यवाही।
’’ चोरी आरोपियों को पकडने मे मिली सफलता।
’’ 02 प्रकरणों मे चोरी करने वाले व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही।
’’ मोबाईल, लैपटाॅप एवं सोने चंादी के जेवर जुमला करीबन 156000 रू. की बरामदी।
’’ आरोपियों को रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
’’ नाम आरोपीगण –
1. ओम प्रकाश लोनिया पिता अनिल लोनिया उम्र 22 वर्ष निवासी शांतिनगर लुनियापारा तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (अप.क्र. 263/2022)
2. शुभम लोनिया पिता स्व. पुरूषोत्तम लोनिया उम्र 25 वर्ष निवासी शांतिनगर लुनियापारा तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (अप.क्र. 263/2022) (अप.क्र. 286/2022)
3. विधि से संघर्षरत बालक (अप.क्र. 263/2022) (अप.क्र. 286/2022)

’’’’’’’’’

जप्त मशरूका

अपराध क्रमांक – 263/2022 – 01 वीवों कंपंनी का टच स्क्रीन मोबाईल, 01 नग सोने का मंगलसूत्र वजनी 11.600 ग्राम, 01 नग सोने का चैन 10.600 ग्राम, 01 नग चांदी का पायजेब 20 तोला, एक लेनोवों कंपंनी का लैपटाप
अपराध क्रमांक – 286/2022 – एक रियल मी कंपंनी का मोबाईल, एक कोडक स्टील कंपंनी का कैमरा, एक कैनन कंपंनी का कैमरा , एक आई पैड बैग, एक नग रोक्स घडी

               मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बिलासपुर जिले मे पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को चोरी, नकबजनी एवं आर्थिक अपराधों के त्वरित निराकरण एवं चोरी के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही कर गिरफ्तार हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप् एवं नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन मे

थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा सादी वर्दी मे टीम गठित कर अत्यधिक चोरी होने वाले क्षेत्र मे संदिग्ध व चोरों का पतासाजी किया जा रहा है उसी दौरान रात्रि 02.00 बजे साॅई विहार कालोनी तिफरा मे संदिग्ध व्यक्ति लोहे के राॅड पकडे हुये मिले जिसे घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ किया गया जो अपना-अपना नाम ओमप्रकाश लोनिया, शुभम लोनिया एवं खेम सिंह लोनिया बताये जिसके पास लोहे के 01 नग लोहे का राड बरामद किया जिन्हे थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर सिरगिट्टी क्षेत्र के सूने कालोनी मे रेकी कर चोरी करना बताये। थाना सिरिगट्टी के 02 प्रकरणों मे तीनो आरोपियों का मेमोरेण्डम कथन लेकर आरोपियों के कब्जे से लैपटाॅप, मोबाईल एवं सोने चांदी के जेवर बरामद कर 02 आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 20.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

                  इस तरह थाना सिरगिट्टी पुलिस की चोरी के 02 प्रकरणों की सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सिरगिट्टी उप निरीक्षक सागर पाठक, सउनि जीवन जायसवाल, प्र.आर. 765 संतोष सिंह आरक्षक जितेन्द्र जाघव, शशीकांत जायसवाल, कमलेश्वर शर्मा, अशोक कोरम एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़ें   थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शातिर मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: आरक्षण के विरोध में NH30 पर चक्काजाम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आनंद छाबडा बने नये खुफिया चीफ, IPS अजय यादव को बनाया गया बिलासपुर IG
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : बिना अनुमति के अधिकारी, कर्मचारी नहीं जा सकेंगे अवकाश पर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending