Uncategorized
सीएम हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा: CM साय ने जनता से लिया फीडबैक, कहा- समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान, 89 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निराकरण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित सीबीडी बिल्डिंग में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 के कार्यालय में कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरा उन्होंने हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों, उनके निराकरण, शिकायतकर्ताओं से लिए जा रहे फीडबैक, विभागवार और जिलेवार प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों से जिलों में शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान विभिन्न जिलों के शिकायतकर्ताओं से स्वयं बातचीत कर जाना कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद उनकी समस्या का समाधान हुआ या नहीं। नागरिकों ने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद में अपने अनुभव साझा किए और शिकायतों के निराकरण पर संतुष्टि व्यक्त की।
इस दौरान CM साय ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, संवेदनशील और प्रभावी समाधान सुशासन की पहली कसौटी है। इसी उद्देश्य से शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 कम समय में ही प्रदेशवासियों के लिए भरोसे का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। राशन, पेंशन, बिजली, आवास, पेयजल और अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। नागरिक घर बैठे 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं और उनके निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
2.31 लाख शिकायतें दर्ज, 88.85 प्रतिशत का हो चुका निराकरण
समीक्षा बैठक में बताया गया कि 9 जून से 15 अक्टूबर 2026 तक सीएम हेल्पलाइन 1076 पर कुल 2 लाख 31 हजार 850 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 2 लाख 5 हजार 996 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। शेष 25 हजार 854 शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार अब तक प्राप्त कुल शिकायतों में से 88.85 प्रतिशत का निराकरण किया जा चुका है। हेल्पलाइन पर प्रतिदिन औसतन 1500 से 2000 शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
निर्देशों पर हुआ अच्छा कार्य- CM साय
मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन के शुरुआती परिणामों को उत्साहजनक बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में शिकायतों का निराकरण अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। पिछली समीक्षा में दिए गए निर्देशों पर भी अच्छा कार्य हुआ है। इस व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतों का निराकरण केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि नागरिक को वास्तविक रूप से राहत मिले और वह समाधान से संतुष्ट हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सबसे महत्वपूर्ण है। शिकायत बंद करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित नागरिक की समस्या वास्तव में दूर हुई है। नागरिकों से मिलने वाला फीडबैक ही इस व्यवस्था की वास्तविक सफलता का आधार होना चाहिए।
Uncategorized
रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस: उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों-जवानों को किया सम्मानित, सेगवे दस्ते के परेड ने किया मंत्रमुग्ध…
रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह और उल्लास के साथ 42वां स्थापना दिवस मनाया. रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों और जवानों को 3 राष्ट्रपति पुलिस पदक, 30 पुलिस पदक और एक जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर महिला दस्ता, कोरास कमांडो, डॉग स्क्वॉड और सेगवे दस्ते ने प्रदर्शन किया. इसके साथ तकनीकी प्रदर्शनी में ड्रोन निगरानी, ह्यूमनॉइड रोबोट ‘अर्जुन’ और आधुनिक डिजिटल सुरक्षा प्रणालियों की झलक नजर आई.

कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर मिनल चौबे, RPF की महानिदेशक सोनाली मिश्रा, डीजीपी अरुण देव गौतम, रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला के अलावा रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.
कार्यक्रम के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं. रेलवे संपत्ति की रक्षा करें. विश्वास बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है. भारतीय रेल जीवन की अभुक्त शक्ति है. रेलवे को सुरक्षित करने में रेलवे सुरक्षा बल की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है. महिलाओं बच्चों के अत्यंत प्रति निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करते रहेंगे. हम इसी सेवा भाव की कर्तव्य मान कर चलेंगे. इसमें आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है. रेलवे का अनुशासन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है. सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को मै नमन करता हूं. पदक विजेताओं को बधाई देता हूं.
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में RPF को कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ा है. यहां बम ब्लास्ट होता था, पटरिया उखाड़ ली जाती थी. ऐसे समय में यहां कार्यक्रम हुआ है. जब यहां से नक्सल समाप्त हो चुका है. आज हमने यहां बल का प्रदर्शन देखा है. जोन और आईटी का उपयोग करके यहां पर यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने काम कर रहा है. रेल मंत्री ने पूरी फोर्स को पूरा सपोर्ट किया है. हमारे देश में सबसे ज्यादा ट्रैवल करते हैं. महिलाएं लोकल ट्रेन में यात्रा ज्यादा से ज्यादा करें. उसके लिए RPF काम कर रहा है.
Uncategorized
मोदी-ट्रंप के बीच कई मुद्दों पर अहम बातचीत, अंतरराष्ट्रीय स्थिरता के लिए दोनों ने साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को फोन पर अहम बातचीत हुई. जिसमें व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत हुई है. ट्रंप के साथ बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए पीएम ने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर आपसी सहयोग की चर्चा की. दोनों देश अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए हैं.
साथ ही दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई. पीएम ने बताया कि इसके साथ ही दोनों देशों की कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर आपसी संपर्क और करीबी समन्वय बनाए रखने पर पूरी सहमति बनी.
पीएम मोदी ने बताया कि हमने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयास भी शामिल हैं.
भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच श्री मोदी और श्री ट्रम्प ने बातचीत की, जिसे विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में न्यूयॉर्क में दिए गए भाषण ने रेखांकित किया.
Uncategorized
एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया,’ UPSC के शताब्दी समारोह में कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले पीएम मोदी

PM Modi Mentioned Smit Machchhar Bravery In UPSC Event: अपनी जान दांव पर लगाकर दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई (flydubai) की फ्लाइट को हाईजैक करने और क्रैश करने से बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट की हर कोई तारीफ कर रहा है। पीएम मोदी ने स्मित मछार के परिवार वालों से बातकर उन्हें सच्चा हीरो बताया है। वहीं यूपीएससी (UPSC) के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मछार की जांबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। उन्होंने विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है।
दरअसल संघ लोक सेवा आयोग यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) के 100 साल पूरे होनने पर शताब्दी समारोह में का आयोजन हो रहा है। UPSC के शताब्दी समारोह में पहुंचे पीएम मोदी भारतीय पायलट स्मित मछार की जांबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्मित मछार ने अपनी बहादुरी से भारत का गौरव बढ़ाया है।
दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कल जो एक घटना घटी और भारत के कैप्टन स्मित ने जिस प्रकार से धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। आज इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। इजाइली पीएम का यह कहना हर देशवासी को स्मित का ये पराक्रम गौरव से भर देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज मेरी उनके (स्मित मछार) पिता भूपेंद्र भाई, उनकी माता गीता बहन और पत्नी सोनल से भी बातचीत हुई। आज पूरी दुनिया उनपर गर्व कर रही है। 140 करोड़ भारतीय कैप्टन स्मित को सलाम करते हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि हम सब स्मित के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और भारत का गौरव बढ़ाने वाले भाई स्मित का अभिनंदन करें।
-
Uncategorized4 days ago6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, ओम माथुर को केरलम तो आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी, देखिये लिस्ट…
-
Uncategorized4 days agoएक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया,’ UPSC के शताब्दी समारोह में कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले पीएम मोदी
-
Uncategorized5 days agoNandigram By-Election Result 2026: BJP की हसीरानी रथ की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस उम्मीदवार को 1.22 लाख वोटों से हराया
-
Uncategorized4 days agoमोदी-ट्रंप के बीच कई मुद्दों पर अहम बातचीत, अंतरराष्ट्रीय स्थिरता के लिए दोनों ने साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई
-
Uncategorized2 days agoरेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस: उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों-जवानों को किया सम्मानित, सेगवे दस्ते के परेड ने किया मंत्रमुग्ध…
