छत्तीसगढ़
सेंट्रल हॉस्पिटल, बिलासपुर में ब्लड स्टोरेज सेंटर तथा रेलवे सुरक्षा बल के साइबर सेल का शुभारंभ
“श्री वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड द्वारा झारसुगुड़ा से बिलासपुर के मध्य विंडो ट्रेलिंग कर मल्टीट्रेकिंग कार्यों का निरीक्षण किया गया”
“दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर में महाप्रबंधक एवं अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन”
बिलासपुर। दिनांक 10 जुलाई 2022 को श्री वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड द्वारा झारसुगुड़ा से बिलासपुर के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया । इस दौरान उनके साथ आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे । विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण में उन्होने बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के मध्य किए जा रहे चौथी रेल लाइन तथा अन्य आधारभूत संरचना के कार्यो का जायजा लिया ।
बिलासपुर आगमन के पश्चात दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय स्थित सभागार मे वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड ने महाप्रबंधक, सभी विभागाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे आधारभूत संरचना के विकास कार्यों, महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं तथा रेल परिचालन से संबन्धित जानकारी लिया । बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण कार्यो को पावर पाइंट प्रेजेण्टेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया । त्रिपाठी ने विभिन्न आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों की प्रगति, उनमें आ रही कठिनाइयों तथा कार्य को समयानुसार करने पर ज़ोर दिया ।
बैठक के दौरान वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड के करकमलों से साइबर सेल एवं सेंट्रल हॉस्पिटल, बिलासपुर में ब्लड स्टोरेज सेंटर का उद्घाटन किया गया । साइबर सेल के द्वारा रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आधुनिक व उन्नत तकनीक, प्रशिक्षित कर्मियों के माध्यम से साइबर क्राइम, ई-टिकटों की कालाबाजारी पर रोक, संदिग्ध व्यक्तियों की शिनाख्त, साइबर पेट्रोलिंग, प्रबल एप का बेहतर उपयोग सुनिश्चित की जा सकेगी । सेंट्रल हॉस्पिटल, बिलासपुर में ब्लड स्टोरेज सेंटर के माध्यम से 151 बिस्तरों वाला सेंट्रल हॉस्पिटल बिलासपुर में आपातकालीन स्थिति के दौरान मरीजो को आसानी से रक्त उपलब्ध कराने में सुविधा होगी । ब्लड स्टोरेज हेतु सभी आवश्यक सामानों से सुसज्जित ब्लड स्टोरेज सेंटर में पैथोलाजिस्ट एवं ब्लड सेंटर टेक्नीशियन की नियुक्ति के साथ अन्य मेडिकल कर्मियों को भी इसमें कार्य करने हेतु प्रशिक्षित किया गया है ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized11 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
