Connect with us

छत्तीसगढ़

सेक्टर-9 अस्पताल की चिकित्सीय सुविधाओ में हो सुधार, भाजयुमो ने सौपा ज्ञापन

Published

on

         

बिलासपुर। विदित हो कि दिनांक 30/8/2022 को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सेक्टर 9 अस्पताल में व्याप्त समस्याओ हेतु निदेशक,पंडित जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र ,सेक्टर 9 को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल नितेश मिश्रा के नेतृत्व में सौपा।


1)चिकित्सालय कई विषय विशेषज्ञ चिकित्सको की कमी से जूझ रहा ,जिसे यथा शीघ्र दूर किया जाए।
2) देखने मे आया कई मौकों पर आपातकालीन सेवाओ में पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी की वजह से मरीजों एवं उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है,भाजयुमो मांग करती है तत्काल पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाए।
3) मरीजो के डिस्चार्ज होते वक़्त कई तरह के दस्तावेजों के छाया प्रतियो की मांग अस्पताल प्रबंधन की ओर से की जाती है,जिसके लिए परिजनों को अस्पताल से लगभग 1 किमी तक चलकर जाना पड़ता है,भाजयुमो मांग करती है एक फ़ोटो कॉपी मशीन अस्पताल परिसर के अंदर मरीजो की सुविधाओं हेतु लगवाई जाए।
4) कई वार्डो में मरीजो को तकिये ,कंबल की कमियों के सामना करना पड़ रहा है,भाजयुमो मांग करती उक्त समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए।
5)देखने मे आया है नॉन बी एस पी मरीजो हेतु ,चिकित्सालय में जांच सुविधाओ की दर काफी बढ़ा कर रखी गयी है भाजयुमो मांग करती है जांच दरों को तत्काल काम किया जाए ,जिसका लाभ शहर के आम नागरिकों को मिल सके तथा सामान्य परिवार चिकित्सा माफियाओ से बच सके।
उपरोक्त मांगो पर युवा कके प्रतिनिधि मंडल ने 15 दिनों के भीतर सकरात्मक कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें   थाना सिरगिटटी पुलिस की चोरी पर त्वरित कार्यवाही, गोदाम अंदर से सामान चोरी करने वाला गिरोह पुलिस के गिरफ्त मे

प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल ,भाजयूमो नितेश मिश्रा ने कहा एक दौर वह भी था जब सेक्टर 9 अस्पताल अपनी उकरिष्ठ चिक्तिसा सुविधाओ हेतु ,मध्य भारत के सर्व श्रेष्ठ चिकित्सीय संस्थानों में से एक हुआ करता है,देश के कई प्रदेशों से लोग यहां अपना इलाज करवाने आया करते थे,आज वही अस्पताल अनदेखी के कारण डॉक्टरों और मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है, जिसका लाभ प्रत्यक्ष रूप से चिकित्सा माफिया उठा रहे है,भाजयुमो मांग करती है अस्पताल के उनयन हेतु यथा शीघ्र प्रयास किये जायें।


प्रतिनिधि मंडल ने प्रमुख रूप से नितेश मिश्रा ,प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल भाजयुमो,अशोक जी जिला कार्यकारिणी सदस्य, स्वछता प्रकोष्ठ, अनुराग नायडू, अभिषेक नायडू,किशन सिंह चौहान उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें   रायपुर: गुड़ाखू फैक्ट्री हादसा, मृतक के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा और नौकरी देने का ऐलान

धन्यवाद
भवदीय
नितेश मिश्रा
प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल, भाजयुमो

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर जताया शोक, कहा- हिमाचल के विकास में उनका अहम योगदान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जल ही जीवन है: बेजुबानों की प्यास बुझाने आश्रयनिष्ठा ने छेड़ी मुहिम, शहर के चौक चौराहों पर रखी गई पीने के पानी की टंकियां
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisagrh: गणेशोत्सव को लेकर Guideline जारी...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending